Move to Jagran APP

मध्यप्रदेश के खंडवा लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा से दो और कांग्रेस से एक ने ठोकी दावेदारी

मध्यप्रदेश के खंडवा संसदीय सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। भाजपा की ओर से कृष्णमुरारी मोघे और अर्चना चिटनीस सक्रिय हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव दावेदारी जता रहे हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 02 Apr 2021 08:49 PM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 08:49 PM (IST)
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे नंदकुमार सिंह चौहान के निधन से रिक्त हुई है सीट।

भोपाल, स्टेट ब्यूरो। मध्यप्रदेश के खंडवा संसदीय सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। भाजपा की ओर से पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री कृष्णमुरारी मोघे तो पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस सक्रिय हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव दावेदारी जता रहे हैं।

loksabha election banner

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान के निधन के कारण रिक्त हुई लोकसभा की सीट

अरुण यादव एक बार खंडवा से सांसद रह चुके हैं। उन्होंने क्षेत्र में अघोषित तौर पर प्रचार भी शुरू कर दिया है। यह सीट भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के कारण रिक्त हुई है।

कांग्रेस से अरुण यादव का दावा ज्यादा मजबूत

इस सीट को लेकर कांग्रेस की ओर से स्थिति अधिक स्पष्ट है। अरुण यादव का गृह जिला नजदीकी खरगोन है और खंडवा से एक बार सांसद रहने के कारण उनका दावा ज्यादा मजबूत है। अरुण यादव की टीम खंडवा में सक्रिय हो गई है। यादव ने भी इस क्षेत्र में आवाजाही बढ़ा दी है।

भाजपा से दो लोगों की दावेदारी

भाजपा की ओर से मोघे एक बार खंडवा से लगे खरगोन से सांसद रह चुके हैं। उनका नेटवर्क भी निमाड़ क्षेत्र में है। संघ के करीबी होने के कारण वे भी दावेदारी जता रहे हैं। भाजपा नेत्री चिटनीस भी क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में बुरहानपुर से हारने के बाद भी सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी बनी रही। इंटरनेट मीडिया पर उनकी टीम उनके आयोजनों को लेकर मुस्तैद रही है। पिछले अनुभव के आधार पर उनकी दावेदारी भी मजबूत है।

कमल नाथ की खिलाफत खत्म 

नाथूराम गोडसे समर्थक को कांग्रेस की सदस्यता दिलाने के बाद अरुण यादव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को लेकर मोर्चा खोला था। उन्होंने विचारधारा की बात कहकर विरोध दर्ज कराया था। हालांकि खंडवा सीट पर दावेदारी को देखते हुए यह विरोध नेपथ्य में चला गया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यादव की दावेदारी सांसद प्रत्याशी के तौर पर उसी सूरत में साकार होगी, जब कमल नाथ उस पर सहमति देंगे। यही वजह है कि प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पीढ़ी परिवर्तन का मुद्दा इन दिनों पार्टी से नदारद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.