Move to Jagran APP

महामारी से निजात के लिए त्रिपुरा में हवन, स्पष्ट नजर आया लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन

अगरतला में दुनिया को महामारी से बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद प्रतिमा भौमिक (Pratima Bhowmik) ने शुक्रवार को पूजा और हवन का आयोजन किया।

By Monika MinalEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 08:46 AM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 08:46 AM (IST)
महामारी से निजात के लिए त्रिपुरा में हवन, स्पष्ट नजर आया लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन
महामारी से निजात के लिए त्रिपुरा में हवन, स्पष्ट नजर आया लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन

अगरतला, एएनआइ। दुनिया में कायम महामारी के संकट से निजात पाने के लिए जहां हर ओर कोई न कोई उपाय किए जा रहे हैं वहीं त्रिपुरा में भाजपा सांसद ने पूजा और हवन का सहारा लिया लेकिन इसमें अनिवार्य नियमों का उल्लंघन स्पष्ट तौर पर नजर आया। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में दुनिया को महामारी से बचाने के लिए  भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद  प्रतिमा भौमिक  (Pratima Bhowmik) ने शुक्रवार को पूजा और हवन का आयोजन किया।  इस दौरान शारीरिक दूरी व फेस मास्क के नियमों का उल्लंघन स्पष्ट दिखा। इस आयोजन में त्रिपुरा पश्चिम से सांसद प्रतिमा व अन्य कई नेता इसमें शामिल हुए।  

loksabha election banner

सांसद ने कहा, 'कोविड-19 के जारी संकट से दुनिया को बचाने के लिए हवन का आयोजन किया गया। यह हवन हर किसी को लाभ पहुंचाएगा और दुनिया में शांति कायम करेगा।'  स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोविड-19 के संक्रमण का आंकड़ा 1 लाख 65 हजार 7 सौ 99 हो गया जिसमें से 89 हजार 9सौ 87 सक्रिय मामले हैं। वहीं 71 हजार 1 सौ 6 मामले संक्रमण से स्वस्थ हुए लोगों के हैं। इसमें मरने वालों की संख्या 4 हजार 7 सौ 6 है।  

इसके पहले सांसद प्रतिमा भौमिक ने मुस्लिमों के बीच चार हजार रमजान किट का वितरण किया। प्रतिमा भौमिक ने कहा, 'हम सभी धार्मिक त्योहारों को मनाते हैं। रमजान किट का वितरण महान कार्य नहीं है, लेकिन हम सभी के लिए समान भाव से काम करते हैं।' त्रिपुरा की 37 लाख की आबादी में आठ फीसद मुस्लिम है, जिनमें से अधिकांश गरीब है। कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान रमजान के पवित्र माह में मुश्किल में जीवन यापन कर रहे है।

25 मार्च के बाद अब जाकर कोलकता से व्यावसायिक उड़ान अगरतला पहुंची। इसमें 160 यात्री सवार थे। महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे के निदेशक वीके सेठ ने बताया कि 25 मार्च के बाद यह हवाई अड्डे पर उतरने वाली पहली निर्धारित घरेलू उड़ान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.