विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tripura Election 2023: त्रिपुरा चुनाव में भाजपा की मदद कर रही TMC, कांग्रेस नेता अजय कुमार ने किया दावा

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Sun, 12 Feb 2023 04:29 PM (IST)

Tripura Vidhansabha Election 2023 त्रिपुरा चुनावों में कुछ दिन ही बचे हैं और राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय कुमार ने दावा किया है कि ममता बेनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पीछे से भाजपा को समर्थन दे रही है।

Tripura Vidhansabha Election 2023 कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय कुमार का बड़ा दावा।
Tripura Vidhansabha Election 2023 कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय कुमार का बड़ा दावा।

अगरतला, पीटीआई। Tripura Vidhansabha Election 2023 त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव से पहले आरोपों की राजनीति तेज हो गई है। सभी पार्टियों ने चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। इस बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय कुमार ने दावा किया है कि ममता बेनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस एक बड़ा खेल खेल रही है और भाजपा को समर्थन दे रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि टीएमसी कुछ भी कर ले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-वाम गठबंधन की जीत को बाधित नहीं कर पाएगी।

वाम-कांग्रेस गठबंधन मजबूत स्थिति में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाम-कांग्रेस गठबंधन पर कटाक्ष करने के एक दिन बाद, कुमार ने जोर देकर कहा कि राज्य में गठजोड़ मजबूत स्थिति में है क्योंकि त्रिपुरा में कांग्रेस और सीपीआई (एम) के बीच राजनीतिक समानता है। उन्होंने कहा कि वाम-कांग्रेस गठबंधन के लिए भीड़ सभी को दिख रही है। 

ईडी की कार्रवाई रोकने के लिए समझौते का आरोप

त्रिपुरा में टीएमसी के मैदान में उतरने और लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन को नुकसान होने के सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा कि टीएमसी भाजपा को समर्थन करने के लिए एक खेल खेल रही है। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी और बीजेपी के बीच कुछ चल रहा है क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय ने उनके खिलाफ सभी मामले बंद कर दिए हैं।

भाजपा के खिलाफ लोगों में गुस्सा

कुमार ने यह भी दावा किया कि वाम-कांग्रेस त्रिपुरा में अगली सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ लोगों में बड़े स्तर पर गुस्सा है। उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा भाजपा के "झूठे वादों" और "सबसे ज्यादा बेरोजगारी" त्रिपुरा में होने का है। कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों, शिक्षकों और बच्चों के लिए कुछ नहीं किया गया। उन्होंने इसी के साथ कहा कि कांग्रेस ने पुरानी पेंशन योजना में वापसी, बच्चों की शिक्षा में सहयोग, बीपीएल परिवारों की महिलाओं को सालाना 12,000 रुपये और 150 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया है। बता दें कि राज्य में 16 फरवरी को चुनाव होने हैं और 2 मार्च को नतीजे आने हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।