Move to Jagran APP

कांग्रेस ने त्रिपुरा को 12 घंटे बंद रखने का किया एलान, प्रदेश अध्यक्ष पर हमले के बाद पार्टी ने लिया निर्णय

त्रिपुरा कांग्रेस ने राज्य को 12 घंटे बंद रखने का एलान किया है। दरअसल हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर हुए हमले के बाद पार्टी ने यह निर्णय लिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह हमला प्रदेश अध्यक्ष को मारने का था।

By Pooja SinghEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 02:11 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 02:11 PM (IST)
कांग्रेस ने त्रिपुरा को 12 घंटे बंद रखने का किया एलान, प्रदेश अध्यक्ष पर हमले के बाद पार्टी ने लिया निर्णय
कांग्रेस ने त्रिपुरा को 12 घंटे बंद रखने का किया एलान, जानें पूरा मामला।

अगरतला, एएनआइ। त्रिपुरा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर हाल ही में हुए हमले को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने राज्य में 12 घंटे के बंद का एलान किया है। राजधानी अगरतला में इस बंद की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। एक पार्टी कार्यकर्ता ने बताया कि यह हमला हत्या करने की कोशिश का मामला है और हम हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं और पार्टी शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रही है। कार्यकर्ता ने आगे कहा कि लोग हमारे बंद के एलान का सर्मथन भी कर रहे हैं। 

loksabha election banner

बता दें कि राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष पिजुश कांति बिश्वास पर राज्य के सिपाहीजाला जिले में रविवार को हमला किया गया था। इ दौरान उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई थी और बिश्वास को भी सिर और अन्य स्थानों पर चोटें आई थीं। हमला बिसलघर इलाके में किया गया था। इस दौरान उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  इस हमले के लिए कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.