Move to Jagran APP

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर के नामांकन पर दो पूर्व केंद्रीय मंत्री और तीन सांसदों ने किए हस्ताक्षर

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पत्रों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई एवं सैफुद्दीन सोज तीन सांसद कार्ति चिदंबरम प्रद्युत बोरडोलोई व मोहम्मद जावेद और जी-23 के नेता संदीप दीक्षित के भी हस्ताक्षर हैं।

By AgencyEdited By: Amit SinghPublished: Sun, 02 Oct 2022 04:30 AM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 04:30 AM (IST)
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए थरूर के नामांकन दाखिल किया

नई दिल्ली, प्रेट्र: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पत्रों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई एवं सैफुद्दीन सोज, तीन सांसद कार्ति चिदंबरम, प्रद्युत बोरडोलोई व मोहम्मद जावेद और जी-23 के नेता संदीप दीक्षित के भी हस्ताक्षर हैं। थरूर ने ट्विटर पर छह नामांकन पत्र पोस्ट किए हैं। हालांकि उन्होंने पांच फार्म ही चुनाव अधिकारी के पास जमा कराए थे।

loksabha election banner

छठा सेट जमा कराने से चूके थरूर

थरूर कुछ मिनट की देरी होने से वह छठा सेट जमा कराने से चूक गए थे। साथ ही यह भी पता नहीं चल पाया है कि उनके सभी पांच फार्म स्वीकार किए गए या नहीं क्योंकी कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने शनिवार को कहा कि कुल 20 नामांकन फार्मों में से चार को खारिज कर दिया गया था। इनमें एक नामांकन फार्म झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का था।

खारिज किए गए फार्मों की जानकारी देने से इन्कार

मिस्त्री ने यह बताने से इन्कार कर दिया कि अन्य तीन फार्म किसने दाखिल किए थे, जिन्हें खारिज कर दिया गया था। थरूर ने जो छह फार्म पोस्ट किए हैं, उसमें प्रत्येक पर 10 डेलिगेट्स के हस्ताक्षर हैं। जम्मू-कश्मीर और नागालैंड से 10-10 डेलिगेट्स इसमें शामिल हैं। यहां ये भी उल्लेखनीय है कि कांग्रेस संगठन में व्यापक स्तर पर फेरबदल की मांग करने वालों जी-23 नेताओं में थरूर और संदीप दीक्षित भी शामिल थे।

अक्टूबर की 17 तारीख को होगा चुनाव

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर थी। 17 अक्टूबर को चुनाव होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। इस चुनाव में 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के डेलिगेट्स भाग लेंगे।                                                                  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.