Move to Jagran APP

राहुल- प्रियंका गांधी की हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने की यात्रा को भाजपा नेता ने बताया 'जॉली ट्रिप'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी इस यात्रा पर कई सवाल उठे। अब तेलंंगाना भाजपा नेता एनवी सुभाष ने उनकी इस यात्रा को जॉली ट्रिप कहा है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 08:16 AM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 11:17 AM (IST)
राहुल- प्रियंका गांधी की हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने की यात्रा को भाजपा नेता ने बताया 'जॉली ट्रिप'
राहुल-प्रियंका गांधी की हाथरस यात्रा जॉली ट्रिप।

नई दिल्ली, एएनआइ। कांंग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पिछले दिनों हाथरस पीड़िता के परिवार से मिले थे। इस दौरान उनकी इस यात्रा पर कई सवाल भी उठे। सोशल मीडिया पर तो उनकी इस यात्रा को 'पॉलिटिकल स्टंट' भी बताया गया। अब आलम यह है कि भाजपा नेता भी उनकी इस यात्रा का विरोध करने से नहीं बच रहे हैं। पिछले दिनों स्मृति ईरानी ने उनकी इस यात्रा को राजनीति से प्रेरित बताया था। अब तेलंंगाना भाजपा नेता एनवी सुभाष ने उनकी इस यात्रा को 'जॉली ट्रिप कहा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान उनके चेहरे का चमकना यह दर्शाता है कि उन्हें लगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने का यह सही मौका है। 

loksabha election banner

एनवी सुभाष राहुल-प्रियंका के जुबिलिएंट बिहेवियर (jubilant behavior) की तुलना गिद्ध से की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा कि कैसे कांग्रेसी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदनाम करने के लिए इस मौके का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि इस पूरे ड्रामा में नेताओं ने लोगों के विकास के बारे में भी नहीं सोचा। कांग्रेसी नेता अपने राजनीतिक एजेंडा के लिए कुछ भी कर सकते हैं। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोगों का कृषि कानूनों की तरफ से लोगों का ध्यान डाइवर्ट करके हाथरस केस पर किया, जिससे यह साबित होता है कि कांग्रेस के पास राजनीति में रचनात्मक भूमिका अदा करने के लिए कुछ नहीं है। 

मामले में सीबीआइ जांच का सुभाष ने किया स्वागत

इसके साथ ही सुभाष ने हाथरस दुष्कर्म मामले की सीबीआई जांच का स्वागत किया है। उन्होंने कि आरोपियों को कड़ी -कड़ी सजा मिलेगी। बता दें कि 14 सितंबर को हाथरस पीड़िता को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया था, जहां 29 सितंबर को उसकी मृत्यु हो गई थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.