तेलंगाना BJP अध्यक्ष बंदी संजय कुमार गिरफ्तार, कार्यकर्ताओं ने किया बवाल तो पुलिस ने भांजी लाठियां। Video
तेलंगाना पुलिस ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बंदी संजय की गिरफ्तारी का भाजपा ने विरोध किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया है। पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बंदी संजय को पुलिस ने करीमनगर में उनके आवास से देर रात करीब 12.45 बजे हिरासत में लिया था। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस का विरोध किया था।
भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
पुलिस ने जंगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया है। दरअसल, पुलिस बंदी संजय को मेडिकल जांच के लिए पलकुर्थी के एक अस्पताल लेकर जा रही थी। तभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को रोकने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं पर काबू पाने के लिए पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाई।
#WATCH | Jangaon, Telangana: Police take Telangana BJP Chief Bandi Sanjay Kumar for medical examination to a hospital in Palakurthi. BJP workers tried to stop the convoy and police lathi-charged protesters. pic.twitter.com/WxRgsFuAdw
— ANI (@ANI) April 5, 2023
कानून विकल्पों पर विचार कर रहे शीर्ष नेता
उधर, भाजपा के शीर्ष नेताओं ने बंदी संजय से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि पार्टी नेता संभावित कानूनी विकल्पों को लेकर विचार कर रहे हैं।
बंदी संजय की गिरफ्तारी अवैध: भाजपा
भाजपा नेता तरुण चुघ ने बंदी संजय की गिरफ्तारी को अवैध बताया है। उन्होंने कहा कि मैं बंदी संजय कुमार की अवैध गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं। गिरफ्तारी के कारणों का खुलासा करने में पुलिस विफल रही है। ये सत्ता के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग की ओर इशारा करती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।