Move to Jagran APP

तहसीन पूनावाला का अनंत हेगड़े को चुनौती, देखो-अपनी बीवी का छू रहा हूं हाथ

तहसीन पूनावाला ट्वीट करते हुए लिखा - अनंत कुमार हेगड़े नमस्कार, देखिए वो अपनी हिंदू पत्नी का हाथ छू रहे हैं..अब आप क्या कर सकते हैं...उन्होंने ऐसा करने का साहस दिखाया है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Tue, 29 Jan 2019 11:52 AM (IST)Updated: Tue, 29 Jan 2019 11:59 AM (IST)
तहसीन पूनावाला का अनंत हेगड़े को चुनौती, देखो-अपनी बीवी का छू रहा हूं हाथ
तहसीन पूनावाला का अनंत हेगड़े को चुनौती, देखो-अपनी बीवी का छू रहा हूं हाथ

नई दिल्ली(जेएनएन)। कर्नाटक के भाजपा नेता,सांसद और मंत्री अनंत हेगड़े ने कांग्रेस नेता पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस नेता की बीवी को घसीट डाला। अब उनके बयान पर कांग्रेस के तहसीन पूनावाला ने ट्वीट कर जवाब दिया है।

loksabha election banner

तहसीन पूनावाला ट्वीट करते हुए लिखा - अनंत कुमार हेगड़े नमस्कार, देखिए वो अपनी हिंदू पत्नी का हाथ छू रहे हैं..अब आप क्या कर सकते हैं...उन्होंने ऐसा करने का साहस दिखाया है। अब सवाल ये है कि भारतीय संस्कृति में ये न तो कहीं लिखा है कि किसी पति को अपनी पत्नी का हाथ नहीं छूना चाहिए। क्या ये महज पब्लिसिटी स्टेटमेंट है। क्या ये महज एक दूसरे को राजनीति में नीचा दिखाने का प्रयास है।

 टिप्पणी के बाद हंगामा
गौरतलब है कि एक दिन पहले विवादित टिप्पणी करने वाले केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े की कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव पर की गई टिप्पणी के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। गुंडू राव की पत्नी मुस्लिम है जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री उनपर व्यंग्य किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा नेता मंत्री बने रहने लायक नहीं हैं इसलिए उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए।

हेगड़े की विवादित टिप्पणी
एक दिन पहले विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा हिंदू जागरण वेदिके की बैठक में केंद्रीय मंत्री हेगड़े ने कहा था, 'जो हिंदू लड़कियों को छुए, उसके हाथ नहीं बचने चाहिए। इतिहास इसी तरह लिखा जाता है।'

गुंडू राव ने की निंदा
हेगड़े की टिप्पणी की निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुंडू राव ने ट्वीट किया, 'केंद्रीय मंत्री या सांसद बनने के बाद आपकी उपलब्धियां क्या रही हैं? कर्नाटक के विकास में आपका क्या योगदान है? मैं निश्चित रूप से यह कह सकता हूं कि यह अफसोस की बात है कि ऐसे लोग मंत्री बन गए हैं और सांसद के रूप में चुने जाने में कामयाब रहे हैं।'

केंद्रीय मंत्री ने दिया इसका जवाब
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर जवाबी हमला बोलते हुए हेगड़े ने ट्वीट किया, 'मैं जरूर इस शख्स के सवाल का जवाब दूंगा लेकिन उससे पहले वह अपनी कृपया उपलब्धियों का खुलासा करें? मैं इस शख्स को केवल ऐसे व्यक्ति के रूप में जानता हूं जो एक मुस्लिम महिला के पीछे भागा था।'

फिर गुंडू राव ने की निंदा
अपने ऊपर की गई विवादित टिप्पणी पर दिनेश गुंडु राव ने कहा कि यह दुखद है कि वह इस तरह की बातें कर रहे हैं। यह इस सरकार में ऊंचे पदों पर बैठे लोगों का स्तर दिखाता है। इस हद तक गिरना और व्यक्तिगत टिप्पणी करना संस्कृति का अभाव दर्शाता है। उन्होंने हमारे हिंदू धर्मग्रंथों का अध्ययन नहीं किया है। समय बीता नहीं है। वह अभी भी भले मानस बन सकते हैं।

राहुल गांधी की प्रतिक्रिया
हेगड़े की विवादित टिप्पणियों की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी आलोचना की है। उन्होंने कहा है, 'इस आदमी ने हर भारतीय को शर्मसार कर दिया है। वह मंत्री बने रहने के लायक नहीं है और बर्खास्त करने लायक है।'

गुंडू राव की पत्नी ने भी की आलोचना
दिनेश गुंडू राव की पत्नी तब्बू भी हेगड़े की आलोचना करने से पीछे नहीं रहीं। अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने कहा है, 'केंद्रीय मंत्री से इस तरह की भड़काऊ टिप्पणी की उम्मीद कतई नहीं की जा सकती। हां मैं जन्म से मुस्लिम हूं लेकिन अपने भारतीय होने पर सबसे पहले गर्व है। धर्मनिरपेक्षता की बुनियाद पर तैयार हुआ भारत का संविधान हर व्यक्ति को विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास और पूजा की आजादी देता है।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.