विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railways: हवाईअड्डों, रेलवे स्टेशन और मॉल में जल्द मिलेगी कुल्हड़ वाली चाय, जानिए- क्या है सरकार की मंशा

By Dhyanendra SinghEdited By:
Published: Sun, 25 Aug 2019 08:38 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 09:37 PM (IST)

जल्द ही सरकार की ओर से Indian Railways airports मॉल और बस डिपो की चाय दुकानों पर भी कुल्हड़ वाली चाय अनिवार्य की जाएगी।

Indian Railways: हवाईअड्डों, रेलवे स्टेशन और मॉल में जल्द मिलेगी कुल्हड़ वाली चाय, जानिए- क्या है सरकार की मंशा
Indian Railways: हवाईअड्डों, रेलवे स्टेशन और मॉल में जल्द मिलेगी कुल्हड़ वाली चाय, जानिए- क्या है सरकार की मंशा

नई दिल्ली, प्रेट्र। देश भर में सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, हवाईअड्डों और मॉल्स में जल्द ही आपको कुल्हड़ वाली चाय मिल सकती है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी ने इस संबंध में रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है। अभी वाराणसी और रायबरेली रेलवे स्टेशनों पर ही कुल्हड़ में चाय दी जाती है।

गडकरी ने कहा, 'मैंने पीयूष गोयल को एक पत्र लिखकर 100 रेल स्टेशनों पर कुल्हड़ को अनिवार्य करने के लिए कहा है। मैंने हवाईअड्डों और बस डिपो की चाय दुकानों पर भी इसे अनिवार्य करने का सुझाव दिया है। हम कुल्हड़ के इस्तेमाल के लिए मॉल को भी प्रोत्साहित करेंगे।'

गडकरी ने कहा कि इससे स्थानीय कुम्हारों को बाजार मिलेगा। इसके साथ ही कागज और प्लास्टिक से बने गिलासों का इस्तेमाल बंद होने से पर्यावरण को हो रहा नुकसान कम होगा।

गडकरी ने खादी ग्रामोद्योग आयोग को मांग बढ़ने की स्थिति में व्यापक स्तर पर कुल्हड़ के उत्पादन के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने को भी कहा है।

आयोग के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने इस बारे में कहा, 'हमने पिछले साल कुम्हारों को कुल्हड़ बनाने के लिए 10,000 इलेक्टि्रक चाक दिए। इस साल हमने 25 हजार इलेक्टि्रक चाक बांटने का लक्ष्य तय किया है।' सरकार कुम्हार सशक्तीकरण योजना के तहत इलेक्टि्रक चाक वितरित कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।