Jagan Mohan Reddy Swearing in Ceremony: जगनमोहन रेड्डी के शपथग्रहण में शामिल नहीं होंगे चंद्रबाबू
Jagan mohan Reddy swearing in ceremony जगनमोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ गुरुवार को लेने वाले हैं। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू शामिल नहीं होंगे।
हैदराबाद, एएनआइ। Jagan mohan Reddy swearing in ceremony जगनमोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ गुरुवार को लेने वाले हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू शामिल नहीं होंगे। वाईएसआर ने विधानसभा चुनाव में 175 में से 151 सीट हासिल की हैं। वहीं उनके विपक्षी नेता और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को महज 23 सीट ही मिल पाई हैं। इधर लोकसभा सीट की बात करें तो 25 में से 22 वाईएसआर के खाते में आई हैं, वहीं तेलुगु देशम पार्टी को केवल तीन सीटें मिली हैं।
आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर जगन मोहन रेड्डी 30 मई को शपथ लेने जा रहे हैं। इनका सियासी सफर 2004 के विधानसभा चुनाव के दौरान शुरू हुआ था। उस समय जगन मोहन के पिता वाईएस राजशेखर रेड्डी की गिनती सूबे के शीर्ष कांग्रेसी नेता के तौर पर होती थी।
जगन मोहन रेड्डी ने कांग्रेस से अलग होकर सात दिसंबर, 2010 को नई पार्टी के गठन का ऐलान किया था। मार्च 2011 में जगन मोहन रेड्डी ने अपने पिता वाईएस राजशेखर रेड्डी के नाम पर नई पार्टी का ऐलान किया। इसके बाद जगन मोहन ने अपनी पार्टी का नाम वाईएसआर कांग्रेस रखा। यहीं से उनके राजनीतिक सफर की एक नई शुरुआत हुई। इसके बाद लोकसभा चुनाव (2009) में जगन मोहन रेड्डी ने कडपा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा और पहली बार संसद की सीढ़ियां चढ़ीं थीं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप