तमिलनाडु के स्थानीय निकाय चुनाव में डीएमके की बड़ी जीत, सीएम स्टालिन ने कहा- यह द्रविड़ माडल का पुनर्गठन
स्टालिन ने कहा कि यह परिणाम द्रविड़ माडल की मान्यता और उनकी सरकार को सुशासन का प्रमाणीकरण दर्शाते हैं। साथ ही कहा कि द्रमुक के नेतृत्व वाला यूपीए गठबंधन भारी अंतर से जीत रहा है मैं लोगों को धन्यवाद देता हूं।
चेन्नई, एएनआइ। तमिलनाडु के शहरी निकाय चुनाव में डीएमके ने बड़ी जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के प्रमुख एमके स्टालिन ने मंगलवार को राज्य में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में द्रमुक की बढ़त पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम द्रविड़ माडल की मान्यता और उनकी सरकार को सुशासन का प्रमाणीकरण दर्शाते हैं। साथ ही कहा कि द्रमुक के नेतृत्व वाला यूपीए गठबंधन भारी अंतर से जीत रहा है, मैं लोगों को धन्यवाद देता हूं। यह हमारे शासन के पिछले 9 महीनों का प्रमाण पत्र है। यह द्रविड़ माडल के लिए एक पुनर्गठन है।
तमिलनाडु में मंगलवार को शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम आए। शाम छह बजे के करीब राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी हुई सूची में 200 में से 164 वार्डों के परिणामों की घोषणा की गई। जिसमें डीएमके ने 128, एडीएमके 15, कांग्रेस- 9, निर्दलीय- 4, सीपीआइ-1, सीपीआइ (एम)- 2, एमडीएमके- 2, भाजपा ने 1 वार्ड पर जीत हासिल की है।
#UPDATE | Tamil Nadu Urban Local Body Polls | From a total of 200 wards, results announced in 164 wards: DMK wins 128, ADMK- 15, Congress- 9, Independent- 4, CPI- 1, CPI (M)- 2, MDMK- 2, BJP - 1 pic.twitter.com/zBCsd0AQqq— ANI (@ANI) February 22, 2022
शनिवार को हुए थे निकाय चुनाव
बता दें कि तमिलनाडु में 21 निगमों, 138 नगर पालिकाओं और 490 नगर पंचायतों में 12,607 पदों के लिए शनिवार को शहरी स्थानीय निकाय चुनाव हुए थे। 12,607 पदों के लिए 57,778 उम्मीदवार चुनाव लड़ा है।
विधानसभा चुनाव में डीएमके ने 234 में 133 सीटों पर दर्ज की थी जीत
गौरतलब है कि 2021 के विधानसभा चुनावों के लगभग नौ महीने बाद तमिलनाडु में स्थानीय निकाय चुनाव हुए हैं। उस समय द्रमुक ने 234 सदस्यीय विधानसभा में अपने दम पर 133 सीटें जीतीं थी।
यह भी पढ़ें : मुश्किलों में इमरान सरकार, नए सख्त साइबर अपराध कानून को लेकर जमकर हो रही आलोचना