Move to Jagran APP

प्रियंका के बहाने सुमित्रा का तंज, 'राहुल ने माना वो अकेले राजनीति नहीं कर सकते'

लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर बयान दिया है।

By Manish NegiEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 03:41 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 03:41 PM (IST)
प्रियंका के बहाने सुमित्रा का तंज, 'राहुल ने माना वो अकेले राजनीति नहीं कर सकते'
प्रियंका के बहाने सुमित्रा का तंज, 'राहुल ने माना वो अकेले राजनीति नहीं कर सकते'

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका गांधी की कांग्रेस में औपचारिक एंट्री होने के बाद तमाम राजनीतिक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। लोकसभा स्पीकर और भाजपा नेता सुमित्रा महाजन ने भी प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर बयान दिया है। यही नहीं, सुमित्रा ने इसी बहाने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज भी कसा है।

loksabha election banner

सुमित्रा महाजन ने कहा, 'वह (प्रियंका गांधी) एक अच्छी महिला हैं। राहुल जी ने स्वीकार कर लिया है कि वो अकेले राजनीति नहीं कर सकते हैं। इसीलिए उन्होंने प्रियंका की मदद ली। ये अच्छी बात है।'

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने बुधवार को अपनी बहन प्रियंका को कांग्रेस का महासचिव बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी दी गई है। प्रियंका को अहम जिम्मेदारी सौंपने के बाद राहुल ने अपने इरादे भी जाहिर कर दिए। उन्होंने बुधवार को कहा, 'अब हम बैकफुट पर नहीं, फ्रंटफुट पर खेलेंगे और कांग्रेस की विचारधारा को बरकरार रखेंगे। इस फैसले से भाजपा के लोग घबराए हैं।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.