Move to Jagran APP

सोनिया गांधी का बड़ा हमला, बोलीं- कई राज्यों में चल रहा भाजपा का विभाजनकारी एजेंडा, हम डरेंगे नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंगलवार को हुई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि कई राज्यों में भाजपा अपना विभाजनकारी एजेंडा चला रही है। हम डरने वाले नहीं हैं।

By Manish NegiEdited By: Published: Tue, 05 Apr 2022 12:00 PM (IST)Updated: Tue, 05 Apr 2022 12:00 PM (IST)
सोनिया गांधी का बड़ा हमला, बोलीं- कई राज्यों में चल रहा भाजपा का विभाजनकारी एजेंडा, हम डरेंगे नहीं
सोनिया गांधी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला

नई दिल्ली, पीटीआइ। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार सुबह कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की बैठक की अध्यक्षता की। संसद में हुई इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर बात हुई। सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं को एकजुट रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए आगे की राह पहले से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण है। सोनिया ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लचीलेपन की भावना की कड़ी परीक्षा हो रही है।

loksabha election banner

केंद्र सरकार पर बरसीं सोनिया गांधी

कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए सोनिया ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'सत्ताधारी पार्टी देश में "विभाजनकारी एजेंडा" चला रही है। सभी राज्यों में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। एजेंडे को पूरा करने के लिए भाजपा जबरन इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर रही है।'

सोनिया ने कहा कि भाजपा और उसके नेताओं का विभाजनकारी और ध्रुवीकरण का एजेंडा कई राज्यों में चल रहा है। हम सभी को एक साथ खड़े होकर नफरत वाली ताकतों का सामना करना होगा। हम उन्हें हमारे समाज की एकता और सौहार्द के बंधन को नुकसान नहीं पहुंचाने देंगे।

विपक्षी दलों के नेताओं को निशाना बनाने का आरोप

सोनिया गांधी ने इस बैठक के दौरान केंद्र सरकार पर विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप भी लगाया है। सोनिया ने कहा कि सरकारी मशीनरी की पूरी ताकत उनके खिलाफ है। सोनिया ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों के लिए शासन का मतलब स्पष्ट रूप से भय और धमकी फैलाना है। इस तरह की धमकियां और रणनीति हमें न तो डराएगी और न ही चुप कराएंगी और न ही हम डरेंगे।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राहुल गांधी भी हुए बैठक में शामिल

बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद ये कांग्रेस संसदीय दल की पहली बैठक थी। इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा संसद के दोनों सदनों के पार्टी के सभी सांसद शामिल हुए। कांग्रेस महंगाई और पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है।

Koo App

कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी ने कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को सम्बोधित किया। कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

View attached media content - Bihar Congress (@INCBihar) 5 Apr 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.