Move to Jagran APP

सर्जिकल स्ट्राइक के राजनीतिक नफा-नुकसान पर सोशल मीडिया में बमबारी

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विकास में फेल होने के बाद अब भाजपा राष्ट्रभक्ति के रथ पर सवार होकर चुनावी नैया पार करना चाहती है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Tue, 05 Mar 2019 06:00 PM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2019 06:00 PM (IST)
सर्जिकल स्ट्राइक के राजनीतिक नफा-नुकसान पर सोशल मीडिया में बमबारी
सर्जिकल स्ट्राइक के राजनीतिक नफा-नुकसान पर सोशल मीडिया में बमबारी

रायपुर, राज्य ब्यूरो।  लोकसभा चुनाव से पहले पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक के नफे-नुकसान को लेकर राजनीतिक दलों ने सोशल मीडिया पर कैंपेन शुरू किया है। भाजपा इसे जहां देशभक्ति जगाने के रूप में पेश कर रही है। तो कांग्रेस भी राजनीतिक लाभ लेने के लिए अब मोदी सरकार से सबूत मांग रही है। भाजपा के आला नेताओं ने बताया कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करके देश का मान बढ़ाया है। इसे गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। मोदी सरकार की उपलब्धियों के रूप में वीडियो और मीम बनाकर पेश किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा आइटी सेल ने भी कैंपेन शुरू किया है।

loksabha election banner

इसमें विधानसभा स्तर पर बने वाट्सएप ग्रुप पर लगातार पोस्ट की जा रही है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में पांच लाख नए वोटर जुड़े हैं। इन वोटरों तक सर्जिकल स्ट्राइक को पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। भाजपा नेताओं की मानें तो सर्जिकल स्ट्राइक के बाद राजनीतिक फिजां में माहौल बदला है और युवा वर्ग से लेकर किसान और आदिवासी भाजपा के पक्ष में आ रहा है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब भाजपा को सर्जिकल स्ट्राइक एक बड़ा मुद्दा मिल गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक करके मोदी सरकार ने दिखा दिया कि वे देश की शान के साथ किसी प्रकार का समझौता करने को तैयार नहीं है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि का असर है कि विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने में पाकिस्तान ने 24 घंटे का भी समय नहीं लगाया। यह बड़ी अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक जीत है।

राहुल नहीं, अपने नेताओं के माध्यम से साध रहे निशाना कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सर्जिकल स्ट्राइक पर सीधे बोलने से बच रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के नेता लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट के माध्यम से मोदी सरकार से सवाल किया है। भूपेश ने ट्वीट किया-सबसे खतरनाक होता है, जब सरहद पार दुश्मन की कैद में हो वीर सपूत, और चौकीदार व्यस्त रहे करने में बूथ मजबूत। कांग्रेस नेताओं की मानें तो भाजपा के पास चुनावी मुद्दा नहीं है।

मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विकास में फेल होने के बाद अब भाजपा राष्ट्रभक्ति के रथ पर सवार होकर चुनावी नैया पार करना चाहती है। सेना को मजबूत करने का कर रहे दावा सोशल मीडिया पर भाजपा ने सेना को मजबूत करने का दावा किया है। भाजपा ने ट्वीट किया-पहले की सरकार सुरक्षाबलों की सुरक्षा को नजर अंदाज करती थी। 2009 में सेना ने एक लाख 86 हजार बुलेटप्रुफ जैकेट की मांग की थी, लेकिन 2014 तक इसकी खरीदी नहीं हो पाई। जबकि मोदी सरकार ने साढ़े चार साल में ही दो लाख 30 हजार बुलेटप्रुफ जैकेट की खरीदी का आदेश दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.