Move to Jagran APP

ट्रोलर्स को शांत करने के लिए थरूर ने अब पोस्ट किए नेहरू की अमेरिका यात्रा के वीडियो लिंक, देखें Video

ट्रोलर्स को चुप कराने के लिए शशि थरूर ने यूट्यूब वीडियो के लिंक शेयर किए हैं जिनमें नेहरू अमेरिका के विभिन्न राष्ट्रपतियों से मुलाकात कर रहे हैं।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 11:23 PM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 11:34 PM (IST)
ट्रोलर्स को शांत करने के लिए थरूर ने अब पोस्ट किए नेहरू की अमेरिका यात्रा के वीडियो लिंक, देखें Video
ट्रोलर्स को शांत करने के लिए थरूर ने अब पोस्ट किए नेहरू की अमेरिका यात्रा के वीडियो लिंक, देखें Video

नई दिल्ली, प्रेट्र। तीन दिन पहले देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और उनकी पुत्री इंदिरा गांधी की तत्कालीन सोवियत संघ यात्रा की फोटो अमेरिका यात्रा की बताकर किरकिरी करा चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने अब उनकी अमेरिका यात्रा के वीडियो लिंक साझा किए हैं। इनमें नेहरू का अमेरिका में भव्य स्वागत किया जा रहा है।

loksabha election banner

ट्रोलर्स को शांत कराने के लिए थरूर ने यूट्यूब वीडियो के लिंक शेयर किए हैं जिनमें नेहरू अमेरिका के विभिन्न राष्ट्रपतियों से मुलाकात कर रहे हैं। 1949 के एक वीडियो में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी एस. ट्रूमैन एयरपोर्ट पर नेहरू की अगवानी कर रहे हैं।

1956 के एक वीडियो में तत्कालीन अमेरिकी उपराष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन नेहरू और उनकी पुत्री इंदिरा गांधी का एयरपोर्ट पर स्वागत कर रहे हैं। इसी फुटेज में तत्कालीन राष्ट्रपति डीडी आइजनहावर व्हाइट हाउस में नेहरू की गर्मजोशी से अगवानी कर रहे हैं।

तीसरा वीडियो क्लिप 1961 का है जिसमें नेहरू जॉन एफ. कैनेडी से मुलाकात कर रहे हैं, भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं और पत्रकारों से मिल रहे हैं। इनके अलावा थरूर ने 1949 की यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कांसिन की एक तस्वीर भी पोस्ट की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.