विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परिसीमन विधेयक पर आदित्य ठाकरे की दो टूक, कहा- किसी भी दबाव में नहीं आएगी शिवसेना

Published: Sun, 29 Nov 2026 02:32 AM (GMT+05:30)

शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी परिसीमन विधेयक को लेकर किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगी।

दबाव के आगे नहीं झुकेगी शिवसेना : आदित्य ठाकरे

दबाव के आगे नहीं झुकेगी शिवसेना : आदित्य ठाकरे

HighLights

  1. आदित्य ठाकरे ने कहा परिसीमन के जरिये महाराष्ट्र की आवाज दबाई जा रही है

  2.  शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को एक व्हिप जारी किया है

पीटीआई, मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी परिसीमन विधेयक को लेकर किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगी।

मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि परिसीमन के जरिये महाराष्ट्र की आवाज दबाई जा रही है। कहा जा रहा है कि हमारे राज्य के निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ जाएगी।

लेकिन प्रतिनिधित्व के मामले में जब उत्तर प्रदेश की सीटें 120 बढ़ेंगी तो दोनों राज्यों के बीच सीटों का अंतर 48 हो जाएगा, जो अभी 32 या 39 है। तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के बीच यह अंतर 60 सीटों का होगा।

उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगी। वहीं शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को एक व्हिप जारी किया है, जिसमें सांसदों को 29 नवंबर को दिल्ली में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि परिसीमन विधेयक (डिलिमिटेशन बिल) पर चर्चा की जा सके।

पार्टी के मुख्य व्हिप अनिल देसाई ने शिवसेना (यूबीटी) के लोकसभा सदस्यों को लिखे एक पत्र में कहा है कि वे रविवार 29 नवंबर 2026 को शाम चार बजे संसदीय दल के कार्यालय में मौजूद रहें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।