Move to Jagran APP

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा, कद्दावर और जमीन से जुड़े नेता थे कल्याण सिंह

कल्याण सिंह के निधन पर सबसे लंबे समय तक भाजपा के अध्यक्ष रहे आडवाणी ने कहा कि सिंह ने कमजोर वर्गो के उत्थान के लिए अथक परिश्रम किया जिससे वह जनता के प्रिय रहे। राज्य के विकास में भी उन्होंने बड़ा योगदान दिया।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Mon, 23 Aug 2021 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 23 Aug 2021 11:59 AM (IST)
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा, कद्दावर और जमीन से जुड़े नेता थे कल्याण सिंह
आडवाणी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कही ये बात

नई दिल्ली, प्रेट्र। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए रविवार को कहा कि अयोध्या मुद्दे को सुलझाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, लगन और गंभीरता उनकी पार्टी तथा राम मंदिर के सपने को साकार करने की आस लगाए लोगों के लिए ताकत का बड़ा स्रोत रही।

loksabha election banner

आडवाणी ने सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह भारतीय राजनीति के कद्दावर और जमीनी नेता थे। सबसे लंबे समय तक भाजपा के अध्यक्ष रहे आडवाणी ने कहा कि सिंह ने कमजोर वर्गो के उत्थान के लिए अथक परिश्रम किया, जिससे वह जनता के प्रिय रहे। राज्य के विकास में भी उन्होंने बड़ा योगदान दिया।

आडवाणी ने कहा, राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान उनके साथ मेरी अनेक यादें हैं। सिंह के निधन से एक बड़ी क्षति हुई है और उनके निस्वार्थ व्यक्तित्व से भारतीयों की कई पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्यान सिंह बीते कुछ समय से बीमार थे और उनका शनिवार को लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में निधन हो गया।

जनकल्याण को ही जीवन का मूलमंत्र बनाया: पीएम मोदी

वहीं, कल्याण सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने जनकल्याण को ही जीवन का मूलमंत्र बनाया। भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनसंघ, पूरे परिवार को एक विचार और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित किया। राम मंदिर आंदोलन के इस नायक को याद करते हुए मोदी ने कहा कि कल्याण सिंह भारत के कोने-कोने में एक विश्वास का नाम बन गए थे। एक प्रतिबद्ध निर्णयकर्ता का नाम बन चुके थे। जीवन के अधिकतम समय वे जनकल्याण के लिए प्रयत्नरत रहे। उनको जब भी जो दायित्व मिला, चाहे वो विधायक के रूप में, चाहे सरकार में उनका स्थान हो, चाहे गवर्नर की जिम्मेदारी हो, हमेशा प्रेरणा का केंद्र बने। जनसामान्य के विश्वास का प्रतीक बने।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.