विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंगाल से ममता को उखाड़ फेंकने के लिए युवाअों की हुंकार, देखें तस्वीरें

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Sat, 11 Aug 2018 05:21 PM (IST)

रैली में तमाम बाधाअों के बाद भी भारी संख्या में युवाअों का समागम रहा। युवा पूरे जोश के साथ ममता बनर्जी सरकार को उखाड़ फेकनें का नारा लगा रहे थे।

बंगाल से ममता को उखाड़ फेंकने के लिए युवाअों की हुंकार, देखें तस्वीरें
बंगाल से ममता को उखाड़ फेंकने के लिए युवाअों की हुंकार, देखें तस्वीरें

 कोलकाता (जेएनएन)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार को पश्चिम बंगाल में जड़ से उखाड़ फेंकेगी। कोलकाता के मायो रोड पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित बड़ी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को सीधा ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला। रैली में तमाम बाधाअों के बाद भी भारी संख्या में युवाअों का समागम रहा। युवा पूरे जोश के साथ ममता बनर्जी सरकार को उखाड़ फेकनें का नारा लगा रहे थे।

अमित शाह ने कहा कि सभास्‍थल पर मौजूद जनसैलाब यही संदेश दे रहा है। शाह ने कहा कि अब यह साफ हो गया है कि बंगाल की जनता बदलाव चाहती है। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा कि हमारी आवाज को वो नहीं दबा सकती हैं। इस मौके पर उन्‍होंने कांग्रेस और राहुल गांधी को भी आड़े हाथ लिया।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा के 65 कार्यकर्ताओं की हत्‍या कर दी गई। इसके बावजूद पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा। शाह ने कहा कि कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टियां या तृणमूल कांग्रेस को पश्चिम बंगाल की जनता ने मौका दिया लेकिन ये राज्य का विकास नहीं कर सके। भाजपा को मौका मिला तो ही राज्य का विकास हो सकेगा।

शाह ने कहा कि ममता की सरकार जब से आई है, राज्‍य में भ्रष्टाचार बढ़ा है। कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ गई है। कारखाने बंद हो रहे हैं और बम बनाने के कारखाने खुल रहे हैं। अपराध के सभी रिकॉर्ड ध्‍वस्‍त हो गए हैं। 

बांग्‍लादेशी घुसपैठियों को रोक सकते हैं। शाह ने जोर देकर कहा कि यहां की जनता बांग्‍लादेशी घुसपैठियों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। शाह ने आगे कहा कि ममता जी इन घुसपैठियों को राज्‍य में शरण देना चाहती हैं। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन बंद कर दिया गया, स्कूलों में सरस्वती पूजा रोक दी गई। अगर भाजपा की सरकार आई तो हर हाल में विसर्जन किया जाएगा। अमित शाह ने कहा कि अगर अगली बार दुर्गापूजा को रोका गया तो भाजपा के कार्यकर्ता ममता बनर्जी के सचिवालय की ईंट से ईंट बजा देंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।