विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ये तो खरीदे-बेचे जाते हैं', शरद पवार ने डिप्टी CM को दिया अवार्ड तो संजय राउत को लगी मिर्ची, गुस्से में क्या कह दिया?

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 12 Feb 2025 01:22 PM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2025 01:23 PM (IST)

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को महादजी शिंदे राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर संजय राउत ने ...और पढ़ें

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अवॉर्ड मिलने पर संजय राउत ने टिप्पणी की।(फोटो सोर्स: पीटीआई)
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अवॉर्ड मिलने पर संजय राउत ने टिप्पणी की।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

HighLights

  1. एकनाथ शिंदे को महादजी शिंदे राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  2. अवार्ड सेरेमनी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, शरद पवार भी मौजूद थे।

एएनआई, मुंबई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को महादजी शिंदे राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि  एनसीपी (शरद गुट) के नेता शरद पवार ने अपने हाथों उन्हें ये अवॉर्ड दिया है।  पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ये अवार्ड उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में उनके द्वारा किए गए कामों के लिए ये ये सम्मान मिला है।

संजय राउत ने की टिप्पणी 

एकनाथ शिंदे को अवार्ड मिलने पर शिवसेना UBT सांसद संजय राउत ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि किसने दिया है ये अवॉर्ड आपको मालूम है। ऐसे अवार्ड खरीदे जाते हैं या बेचे जाते हैं।

बता दें कि अवार्ड सेरेमनी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल और लेखक डा. सदानंद मोरे की उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्यक्रम में पद्म विभूषण राम सुतार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

एकनाथ शिंदे को क्यों दिया गया अवार्ड?

सरहद संस्था के अनुसार एकनाथ शिंदे ने अपने ढाई साल के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान किसानों, मजदूरों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं के कल्याण के लिए बेहद महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

उन्होंने सिर्फ मुख्यमंत्री की तरह नहीं बल्कि एक सामान्य नागरिक की दृष्टि से भी राज्य की जनता के लिए काम किया।

शिंदे के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया। शिंदे के इन्हीं कार्यों को सम्मानित करने के लिए सरहद संस्था ने उन्हें महादजी शिंदे राष्ट्रीय गौरव अवार्ड देने का निर्णय लिया। 

यह भी पढ़ें: फ्रांस में PM मोदी के इस कदम से गदगद हुए संजय राउत, प्रधानमंत्री की तारीफ में कही दी ये बात