विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP bypolls: उपचुनाव से पहले सपा उम्मीदवार बंसीलाल जाटव BJP में शामिल

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Wed, 28 Oct 2020 04:47 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 05:21 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सामने बंसीलाल जाटव ने भाजपा की सदस्यता ली और अंबाह से भाजपा के प्रत्याशी ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सामने बंसीलाल जाटव ने भाजपा की सदस्यता ली।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सामने बंसीलाल जाटव ने भाजपा की सदस्यता ली।

मुरैना, प्रेट्र। मप्र में प्रदेश में उपचुनाव से पहले दल -बदल का दौर लगातार जारी है। अंबाह विधानसभा से सपा प्रत्याशी बंसीलाल जाटव हुए भाजपा में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सामने बंसीलाल जाटव ने भाजपा की सदस्यता ली और अंबाह से भाजपा के प्रत्याशी कमलेश जाटव को अपना समर्थन दिया। गौरतलब है कि बंसीलाल जाटव कुछ ही दिन पहले भाजपा से नाराज होकर सपा में शामिल हुए थे।

अंबाह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर तीन बार विधायक रहे बंशीलाल जाटव ने टिकट नहीं मिलने से खफा होकर भाजपा से बगावत कर दी और समाजवादी पार्टी का टिकट ले आए। बंशीलाल की बगावत ने भाजपा प्रत्याशी कमलेश जाटव की मुश्किलें बढ़ा दी थी। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से लेकर मुरैना भाजपा के शीर्ष नेता बंशीलाल को मनाने में जुट गए।

बंशीलाल जाटव कद्दावर नेता माने जाते हैं। अंबाह केंद्रीय मंत्री तोमर के प्रभाव वाला क्षेत्र है, ऐसे में उनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी थी। उन्होंने बंशीलाल जाटव को मनाया और बुधवार को सुबह फिर से पार्टी ज्वाइन कराई।

पूर्व विधायक प्रमिला सिंह की घर वापसी 

अंबाह से बंशीलाल जाटव के बाद जैतपुर से पूर्व विधायक प्रमिला सिंह ने भी घर वापसी की है। पिछले चुनाव में भाजपा से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हुई प्रमिला सिंह ने आज भाजपा की पुनः सदस्यता ली। उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। बता दें की साल 2018 में टिकट ना मिलने से नाराज होकर प्रमिला ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। जिसके बाद कांग्रेस के टिकट पर शहडोल से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हिमान्द्री सिंह ने उन्हें चार लाख से अधिक मतों से पराजित किया था।