विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र में होगा खेला? भतीजे रोहित पवार के दावे से चाचा अजीत की बढ़ी टेंशन, कहा- NCP के 18-19 विधायक बदलेंगे पाला

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Tue, 18 Jun 2024 08:15 AM (IST)

Maharashtra Politics चाचा अजीत पवार की एनसीपी गुट को लेकर भतीजे रोहित पवार ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

सत्तारूढ़ राकांपा के 18 से 19 विधायक बदलेंगे पाला: रोहित पवार (फोटो सोर्स: जागरण)
सत्तारूढ़ राकांपा के 18 से 19 विधायक बदलेंगे पाला: रोहित पवार (फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. राज्य में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले यह आखिरी सत्र होगा।
  2. विधानमंडल का मानसून सत्र 27 जून से शुरू होगा
  3. अजीत पवार के साथ खड़े हैं एनसीपी के 40 विधायक

पीटीआई, मुंबई। राकांपा (शरदचंद्र पवार) नेता रोहित पवार ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ राकांपा के 18 से 19 विधायक राज्य विधानसभा के आगामी मानसून सत्र के बाद उनके पाले में आ जाएंगे।

उन्होंने कहा कि राकांपा के कई विधायक हैं, जिन्होंने जुलाई 2023 में पार्टी में हुए विभाजन के बाद कभी भी पार्टी के संस्थापक शरद पवार और अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ गलत बात नहीं की।

हमारे संपर्क में राकांपा के 18 से 19 विधायक: रोहित पवार

राकांपा (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार के पोते ने कहा कि लेकिन उन्हें विधानसभा सत्र में भाग लेना है और अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लिए विकास निधि प्राप्त करनी है। इसलिए, वे सत्र समाप्त होने तक प्रतीक्षा करेंगे। राकांपा के 18 से 19 विधायक हमारे और शरद पवार के संपर्क में हैं। वे मानसून सत्र के बाद उनके पक्ष में आ जाएंगे।

एनसीपी ने पिछले विधानसभा चुनाव में 54 सीटें जीती थीं

अविभाजित राकांपा ने 2019 के चुनावों में 54 विधानसभा सीटें जीती थीं। जुलाई 2023 में जब पार्टी विभाजित हुई, तो अजीत पवार के नेतृत्व वाले गुट ने लगभग 40 विधायकों के समर्थन का दावा किया था।

महाराष्ट्र में अक्टूबर में होने वाले हैं विधानसभा चुनाव

साल 2023 के जुलाई महीने में जब एनसीपी के एक गुट को लेकर अजीत पवार अलग हो गए थे तो उन्हें 40 विधायकों का समर्थन प्राप्त था। बता दें कि विधानमंडल का मानसून सत्र 27 जून से शुरू होगा और 12 जुलाई को समाप्त होगा। राज्य में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले यह आखिरी सत्र होगा।

यह भी पढ़ें: 'आंसू काम नहीं करेंगे', अजित पवार ने भतीजे रोहित पवार पर कसा तंज; बोले- जिसे मैंने राजनीति सिखाई वो आज मुझपर ही कर रहे हमला