विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP में शामिल हुए पूर्व वायुसेना प्रमुख RKS Bhadauria, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में ली सदस्यता

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Sun, 24 Mar 2024 12:29 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2024 12:45 PM (IST)

पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया आज भाजपा में शामिल हुए। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने भारतीय वायुसेना में भदौरिया की ...और पढ़ें

पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया भाजपा में शामिल हुए।(फोटो सोर्स: बीजेपी)
पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया भाजपा में शामिल हुए।(फोटो सोर्स: बीजेपी)

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं राकेश भदौरिया
  2. अब राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय योगदान देंगे राकेश भदौरिया: विनोद तावड़े
  3. "सरकार के आत्मनिर्भर कदम के नतीजे जमीन पर दिख रहे: राकेश भदौरिया

पीटीआई, नई दिल्ली। RKS Bhadauria joins BJP। लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया आज (24 मार्च) बीजेपी में शामिल हो गए। पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में वो भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने भारतीय वायुसेना में भदौरिया की लंबी सेवा की सराहना की और विश्वास जताया कि वह रक्षा बलों में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद अब राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय योगदान देंगे।

आर भदौरिया के अलावा वाईएसआरसीपी नेता वरप्रसाद राव वेलागापल्ली ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। 

उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं आरकेएस भदौरिया

भाजपा नेता ने कहा कि भदौरिया ने भारतीय वायुसेना में लगभग 40 साल बिताए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम में योगदान दिया। भदौरिया उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अभी तक राज्य की कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

मोदी सरकार में बढ़ा सेना का आत्मविश्वास: आरकेएस भदौरिया

भाजपा में शामिल होने के बाद आरकेएस भदौरिया ने कहा,"मैं एक बार फिर राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का अवसर देने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। मैंने भारतीय वायुसेना की सेवा की चार दशक से अधिक, लेकिन मेरी सेवा का सबसे अच्छा समय भाजपा सरकार के नेतृत्व में पिछले 8 साल थे।"

उन्होंने कहा,"हमारे सशस्त्र बलों को सशक्त बनाने और आधुनिकीकरण करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस सरकार द्वारा उठाए गए कठोर कदमों ने न केवल वृद्धि की है सेनाओं में न सिर्फ नई क्षमता आई बल्कि उनमें नया आत्मविश्वास भी आया।"

उन्होंने कहा,"सरकार के आत्मनिर्भर कदम के नतीजे जमीन पर दिख रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सरकार जो कदम उठा रही है बहुत महत्वपूर्ण हैं और भारत को विश्व स्तर पर नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।"

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: 'एनडीए में अंदर-बाहर जबरदस्त बेचैनी...' इस नेता के दावे के बाद सियासी अटकलें तेज, क्या होगा खेला?