यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई अभिनेत्री रिया सेन, राहुल गांधी के साथ तस्वीर वायरल
Riya Sen in Bharat Jodo Yatra राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा करते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल ...और पढ़ें

मुंबई, आनलाइन डेस्क। Riya Sen Congress Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस शामिल हो गई हैं। दरअसल अभिनेत्री रिया सेन आज कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा ज्वाइन की है। इससे पहले पूजा भट्ट भी कांग्रेस की इस यात्रा में जुड़ी थीं।
राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा करते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पार्टी सांसद राहुल गांधी और अन्य लोगों ने आज महाराष्ट्र के पातुर से यात्रा को फिर से शुरू किया। इस दौरान उनके साथ रिया सेन भी नजर आईंं।
भारत जोड़ो यात्रा के 71 दिन पूरे
बता दें कि राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को 71 दिन पूरे हो चुके हैं। जिसमें राहुल गांधी के साथ तमाम लोगों ने 1550 किमी से ज्यादा का सफर तय कर किया है। राहुल गांधी ने ये यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू की थी। जिसमें कांग्रेसियों के हुजूम के साथ-साथ कई नेता और अभिनेता भी शामिल हुए।
पूजा भट्ट, सुशांत सिंह भी भारत जोड़ो यात्रा में हुए थे शामिल
एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट भी इस यात्रा का हिस्सा बन चुकी हैं। इनके अलावा एक्टर सुशांत सिंह ने भी भारत जोड़ो यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। साउथ एक्ट्रेस पूनम कौर ने भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
