विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश को अब तक कितनी महिला CM मिलीं? जानिए भाजपा और कांग्रेस का क्या है रिकॉर्ड

Published: Wed, 19 Feb 2025 10:03 PM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2025 10:55 PM (IST)

मुख्यमंत्री के लिए नाम तो कई चले लेकिन भाजपा नेतृत्व ने रेखा गुप्ता के नाम पर भरोसा जताया। नाम की ...और पढ़ें

रेखा गुप्ता छात्र राजनीति के जरिये दिल्ली की सत्ता में शीर्ष पर पहुंची हैं (फाइल फोटो)
रेखा गुप्ता छात्र राजनीति के जरिये दिल्ली की सत्ता में शीर्ष पर पहुंची हैं (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शीला दीक्षित सबसे लंबे कार्यकाल वाली महिला सीएम
  2. वसुधंरा राजे 10 साल और 9 दिन तक सीएम रहीं
  3. रेखा गुप्ता 20 फरवरी को लेंगी सीएम पद की शपथ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 27 वर्ष बाद दिल्ली में दोबारा सरकार बनाने जा रही भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों ने रेखा गुप्ता को अपना नेता चुन लिया है। बुधवार शाम विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगने के साथ ही कई दिनों से नए मुख्यमंत्री को लेकर चली आ रही अनिश्चितता खत्म हो गई।

शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुईं रेखा गुप्ता छात्र राजनीति के जरिये दिल्ली की सत्ता में शीर्ष पर पहुंची हैं। रेखा दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनसे पहले भाजपा की सुषमा स्वराज, कांग्रेस की शीला दीक्षित और आप नेत्री आतिशी मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

सिर्फ भाजपा ही नहीं, बल्कि कांग्रेस भी पहले कई महिलाओं को देश के विभिन्न राज्यों में मुख्यमंत्री बना चुकी है

नाम पार्टी प्रदेश कार्यकाल
सईदा अनवरा तैमूर कांग्रेस असम 6 दिसंबर 1980 - 30 जून 1981
शीला दीक्षित कांग्रेस दिल्ली 3 दिसंबर 1998 - 28 दिसंबर 2013
सुचेता कृपलानी कांग्रेस उत्तर प्रदेश 2 अक्टूबर 1963 - 13 मार्च 1967
नंदिनी सत्पथी कांग्रेस ओडिशा 14 जून 1972 - 16 दिसंबर 1976
राजिंदर कौर भट्टल कांग्रेस पंजाब 21 नवंबर 1996 - 12 फरवरी 1997
सुषमा स्वराज भाजपा दिल्ली 12 अक्टूबर 1998 - 3 दिसंबर 1998
उमा भारती भाजपा मध्य प्रदेश

8 दिसंबर 2003 - 23 अगस्त 2004

वसुंधरा राजे भाजपा राजस्थान 8 दिसंबर 2003 - 13 दिसंबर 2008

13 दिसंबर 2013 - 17 दिसंबर 2018

आनंदीबेन पटेल भाजपा गुजरात 22 मई 2014 - 7 अगस्त 2016
रेखा गुप्ता भाजपा दिल्ली 20 फरवरी 2025 को शपथ ग्रहण

कांग्रेस की शीला दीक्षित के नाम सबसे लंबे कार्यकाल वाली महिला मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड है। वह 15 साल और 25 दिन तक मुख्यमंत्री पद पर रहीं। उनके बाद 14 साल और 124 दिन के साथ एआईएडीएमके की जयललिता दूसरे नंबर पर, 13 साल और 275 दिन के साथ तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी तीसरे नंबर पर हैं।

भाजपा की वसुधंरा राजे 10 साल और 9 दिन तक सीएम रही हैं। वह सबसे लंबे कार्यकाल वाली महिला मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। इनके बाद राबड़ी देवी और मायावती का नाम है।

यह भी पढ़ें: रेखा गुप्ता के परदादा क्या करते थे? राजनीति से दूर-दूर तक नहीं कोई कनेक्शन; रोचक है कहानी