विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CEC के खिलाफ फिर रैली की तैयारी, दिल्ली के बाद मध्य प्रदेश, गुजरात और बंगाल में प्रोटेस्ट करेगा INDI गठबंधन

Published: Thu, 26 Nov 2026 06:08 PM (IST)

INDI गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना अभियान मध्य प्रदेश, गुजरात और बंगाल तक फैलाने की तैयारी की है। 

CEC के खिलाफ फिर रैली की तैयारी। (पीटीआई)

CEC के खिलाफ फिर रैली की तैयारी। (पीटीआई)

HighLights

  1. INDI गठबंधन CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभियान बढ़ाएगा।

  2. मध्य प्रदेश, गुजरात, बंगाल में विरोध रैलियां आयोजित होंगी।

  3. मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं पर गठबंधन का विरोध।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। INDI गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना अभियान बीजेपी शासित राज्यों, मध्य प्रदेश, गुजरात और बंगाल तक ले जाने का फैसला किया है। यह अभियान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के कथित अनियमितताओं को लेकर है। विपक्षी गठबंधन 12 दिसंबर को भोपाल, 19 दिसंबर को अहमदाबाद और जनवरी में कोलकाता में रैली करने की योजना बना रहे हैं।

HT रिपोर्ट के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने बताया कि यह एक सोची समझी रणनीति है। दिल्ली के बाद, हम बीजेपी शासित राज्यों में जा रहे हैं। उत्तर भारत के लिहाज से मध्य प्रदेश में रैली काफी अहम है। ये प्रस्तावित रैलियां दिल्ली में 1 नवंबर को रामलीला मैदान में आयोजित एक सभा के बाद हो रही हैं।

INDI गठबंधन के लिहाज से मध्य प्रदेश अहम

विपक्षी गठबंधन के लिए रैली की जगह के तौर पर भोपाल को चुनना भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। जून 2023 में पटना में जब INDI गठबंधन बना था, तब इसके शुरुआती फैसले में से एक मध्य प्रदेश की राजधानी में रैली का आयोजन करना था। 13 सितंबर 2023 को शरद पवार के घर पर हुई बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने घोषणा की थी यह रैली अक्तूबर के पहले सप्ताह में होगी। हालांकि यह रैली नहीं हो सकी।

कांग्रेस का मध्य प्रदेश पर फोकस

हालांकि, तब से मध्य प्रदेश के हालात काफी बदल गए हैं और राज्य में कांग्रेस के कुछ चुनावी सफलता भी मिली है। पार्टी ने नवंबर 2024 में विजयपुर विधानसभा उपचुनाव जीता, जुलाई 2025 में 9 शहरी निकाय चुनावों में से तीन पर जीत दर्ज की। अगस्त 2026 में, दतिया उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम तिवारी ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को भी हराया।

खरगे ने फिर लगाया वोट चोरी का आरोप

गुरुवार को लखनऊ में एक रैली के दौरान, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर वोट चोरी के जरिए लोगों को उनके मताधिकार से वंचित करने की कोशिश का करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का ज्ञानेश गंठबंधन लोगों से उनके वोट देने के अधिकार को छीन रहा है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, बोले- SIR और EVM की मदद से लोगों से वोट का अधिकार छीन रहे मोदी और ज्ञानेश कुमार

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।