Move to Jagran APP

6 राज्यों की 25 सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग, यूपी-झारखंड में दिलचस्प मुकाबला

17 राज्‍यों से आने वाले इन सदस्‍यों में सर्वाधिक संख्‍या उत्‍तर प्रदेश से है। यूपी की 10 सीटों पर चुनाव होना है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Fri, 23 Mar 2018 07:57 AM (IST)Updated: Fri, 23 Mar 2018 11:14 AM (IST)
6 राज्यों की 25 सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग, यूपी-झारखंड में दिलचस्प मुकाबला
6 राज्यों की 25 सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग, यूपी-झारखंड में दिलचस्प मुकाबला

नई दिल्ली(जेएनएन)। राज्यसभा के लिए आज वोटिंग होनी है। 58 सीटों में से 10 राज्‍यों के 33 उम्‍मीदवारों का निर्विरोध चुनाव संपन्‍न हो चुका है और आज 25 सीटों के लिए वोटिंग शुरु हो गई है। जिन राज्‍यों में चुनाव हो रहे हैं उनमें उत्‍तर-प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, झारखंड,  छत्‍तीसगढ़ और तेलंगाना शामिल है। 17 राज्‍यों से आने वाले इन सदस्‍यों में सर्वाधिक संख्‍या उत्‍तर प्रदेश से है। यूपी की 10 सीटों पर चुनाव होना है। अप्रैल में राज्‍यसभा के 62 सदस्‍य सेवानिवृत्‍त हो रहे हैं। इनमें तीन मनोनीत सदस्‍य हैं।

loksabha election banner

पढ़िए- लाइव अपडेट्स

-बसपा विधायक अनिल सिंह भाजपा खेमे में दिखे हैं। सपा के हरिओम यादव और बसपा के मुख्तार को वोट की अनुमति न मिलने से भी बढ़ी मुश्किल।
-बंगाल विधानसभा में राज्यसभा की एक सीट के लिए मतदान शुरू, तृणमूल के चार प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित।
-तृणमूल के चार प्रत्याशी बिना किसी चुनाव के जीते, पांचवेीं सीट के लिए माकपा व कांग्रेस के बीच लड़ाई जारी ।
-तृणमूल से नदीमूल हक, शांतनु सेन, अबीर विश्वास, शुभाशीष चक्रवर्ती, कांग्रेस से अभिषेक मनु सिंघवी व वाममोर्चा से राबिन देव हैं प्रत्याशी ।
-सुबह नौ बजे ही विधायक वोट डालने के लिए लगे लाइन में, शाम पांच बजे तक होगा मतदान ।
- पश्चिम बंगाल: अपना वोट डालने के लिए विधायक लाइन में लगे हैं।
-राज्यसभा चुनाव में वोट डालने पहुंचे यूपी के बसपा विधायक अनिल सिंह।
- बसपा विधायक अनिल सिंह बोले- अंतरात्मा की आवाज पर वोट डालूंगा, महाराजजी (योगी आदित्यनाथ) को वोट दूंगा।
- बेंगलुरु में भी राज्य सभा के लिए वोट डाले जा रहे हैं।
- छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्यसभा के लिए वोटिंग जारी, 1 सीट पर होना है चुनाव।
- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने भाजपा के 9 उम्मीदवारों के राज्यसभा चुनाव में जीतने का दावा किया है। मौर्या ने कहा कि यूपी से भाजपा के 9 उम्मीदवार राज्यसभा जाएंगे।
- यूपी में राज्यसभा के लिए पहला वोट सपा के शिवपाल यादव ने डाला।
- बसपा के 17 विधायकों ने वोट किया।
- कांग्रेस के भी 7 विधायकों ने मतदान किया।
- सपा विधायक रामगोविंद चौधरी ने बसपा को किया वोट

उत्तर प्रदेश में देर रात तक चले गए पैंतरे
 उप्र में राज्यसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने विधायकों को तोड़कर अपने पाले में करने की मुहिम तेज कर दी है। देर रात तक सियासी रणनीतिकार पैंतरे चलते रहे। केंद्र से आए रेल मंत्री पीयूष गोयल और सांसद नरेश अग्रवाल ने भाजपा के लिए मोर्चा संभाल लिया तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर और सांसद प्रमोद तिवारी बसपा महासचिव सतीश मिश्रा के साथ बसपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने में जुट गए। बसपा मुख्यालय में भी विधायकों को सजग किया गया, जबकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा और बसपा उम्मीदवार के जीत की रणनीति बनाई।

सत्तापक्ष के विधायकों को आज पता चलेगा किसे देना है वोट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर गुरुवार को विधायकों के लिए फिर मॉक पोल आयोजित किया गया। बुधवार को हुए मॉक पोल में कई लोगों ने गलती की थी। ऐसे लोगों को खासतौर पर सतर्क किया गया। शुक्रवार को सुबह ही विधायकों को पता चलेगा कि उन्हें किस उम्मीदवार को वोट देना है। भाजपा ने एक-एक उम्मीदवार के लिए विधायकों का ग्रुप बना दिया है। भाजपा की बैठक में सबकी उपस्थिति दर्ज हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह समेत कुछ वरिष्ठ नेता मंच पर बैठे। विशेष रूप से रेलमंत्री पीयूष गोयल इस चुनाव के पर्यवेक्षण के लिए केंद्र से आए हैं। वह भी व्यवस्था में सक्रिय दिखे। संचालन और दिशा निर्देश की जिम्मेदारी संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने संभाली।

भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गोविंद नारायण शुक्ल और उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर समेत कई पदाधिकारी इसमें सक्रिय हुए। भाजपा महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने दावा किया कि हमारे पास पर्याप्त विधायक हैं और पहले चक्र में सभी नौ उम्मीदवार जीतेंगे। मॉक पोल के बाद भाजपा विधायकों ने अपने-अपने ग्रुप की बैठक की। इसके बाद मंत्रियों के समूह की अलग-अलग बैठक और भोज का आयोजन हुआ। मंत्रियों के अलग-अलग भोज में विधायक देर रात तक दूसरे दलों के अपने संपर्क साधते देखे गये। कई का फोन बंद मिला तो कई ने दो टूक कह दिया कि दल से विश्र्वासघात नहीं करेंगे। उधर, दिन में भी भाजपा मुख्यालय पहंुचे सांसद नरेश अग्रवाल ने भी पदाधिकारियों संग मंथन किया।

कांग्रेस ने बसपा संग बनाई रणनीति
कांग्रेस विधायक बसपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट करेंगे। कांगे्रस ने अपने विधायकों को लेकर रणनीति बनाई। इसमें बसपा के प्रमुख नेता भी शामिल हुए। कांग्रेस से राजबब्बर व प्रमोद तिवारी, जबकि बसपा के सतीश मिश्र ने विभिन्न संभावनाओं और आशंकाओं पर मंथन किया। इस बैठक में बसपा दल नेता लालजी वर्मा और कांगे्रस दल नेता अजय कुमार लल्लू भी उपस्थित थे।----बसपा विधायकों ने भी सीखा वोट डालने का ढंगमाल एवेन्यू स्थित बसपा के प्रदेश मुख्यालय पर देर शाम पार्टी के 19 में से 18 विधायक जुटे। रालोद का एक मात्र विधायक भी बैठक में पहुंचा। बैठक में मॉक पोल आयोजित कर राज्यसभा सदस्य पद के चुनाव में मतदान करने का तरीका सभी विधायकों को बताया गया। बैठक में बसपा प्रमुख मायावती तो नहीं पहुंचीं लेकिन, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने मायावती के निर्देशों के बारे में सभी को बताया। सभी विधायकों से कहा गया कि पार्टी प्रत्याशी भीमराव अम्बेडकर को ही वोट करना है।

पांच कालीदास मार्ग पहुंचे बसपा विधायक
बसपा मुख्यालय में विधायकों की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्तार अंसारी को छोड़कर बसपा के सभी विधायक शामिल हुए। सूत्रों का कहना है कि बसपा की बैठक में शामिल होने के बाद उन्नाव के पुरवा से बसपा विधायक अनिल सिंह मुख्यमंत्री के फाइव केडी स्थित सरकारी आवास पहंुचे। उनकी मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात हुई। हालांकि, इस संदर्भ में उनसे संपर्क की कोशिश की गई तो उनके दोनों मोबाइल नंबर आफ मिले। आवास के नंबर पर किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। अनिल के मुख्यमंत्री आवास पर जाने की खबर से बसपा नेताओं में हड़कंप मच गया। हालांकि, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर का कहना है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अनिल सिंह बसपा प्रत्याशी को ही वोट देंगे। 

उत्तर प्रदेश

भाजपा (8) : अरुण जेटली, अशोक बाजपेयी, विजय पाल सिंह तोमर, सकलदीप राजभर, कांता करदम, अनिल जैन, हरनाथ सिंह यादव और जीवीएल नरसिम्‍हा राव।

सपा (1) : जया बच्चन

बसपा : भीमराव अंबेडकर

स्वतंत्र उम्मीदवार अनिल अग्रवाल को भाजपा का समर्थन है

भाजपा+ 324 सीट

जरूरी वोट : 37

सपा : 47

बसपा : 19

कांग्रेस :7

पश्चिम बंगाल

5 सीटों पर चुनाव

टीएमसी (4)- नदीमुल हक, सुभाशिष चक्रवर्ती, अबिर विश्‍वास और शांतनु सेन

कांग्रेस : अभिषेक मनु सिंघवी

सीपीआईएम : रबिन देव

जरूरी वोट : 50

तृणमूल के पास 213 वोट हैं और वह अपने चारों उम्‍मीदवारों को राज्‍यसभा भेज सकती है

कांग्रेस : 42 वोट (उसे 13 और वोट की जरूरत होगी)

सीपीएम : 26 वोट

तेलंगाना

3 सीटों पर चुनाव

टीआरएस (3) : जे संतोष कुमार, बी लिंगैया यादव और बी प्रकाश मुदिराज

कांग्रेस : बलराम नाईक

जरूरी वोट 30

टीआरएक से पास 91 वोट

कांग्रेस के पास 12 वोट

झारखंड

2 सीटों पर चुनाव

भाजपा : समीर उर्नव, प्रदीप कुमार संथालिया

कांग्रेस : धीरज साहू

जरूरी वोट : 28

भाजपा 43+एजेएसयू 4

जेएमएम : 19

कांग्रेस : 7

जेवीएम (पी) : 2

बसपा, एमसीसी, सीपीआई एमएल के 1-1

स्वतंत्र : 3

कर्नाटक

4 सीटों पर चुनाव

कांग्रेस : तीन उम्मीदवार ( एल हनुमतिया, नासिर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर

भाजपा : राजीव चंद्रशेखर

जेडी (एस) : एम फारूक

राज्य में कुल विधायक : 224

जरूरी वोट : 44

कांग्रेस : कांग्रेस के पास कुल 132 वोट हैं, जिनमें निर्दलीय और जेडीएस के 7 बागी भी शामिल हैं

बीजेपी के पास 46 वोट हैं

जेडीएस के पास 30 वोट हैं

छत्तीसगढ़

1 सीट पर चुनाव

भाजपा : सरोज पांडे

कांग्रेस : लेखराम साहू

राज्य में कुल विधायक : 90

जरूरी वोट : 46

भाजपा के पास 49 वोट

कांग्रेस के पास 39 वोट

बीएसपी-1, स्वतंत्र-1

आंध्र प्रदेश

3 सीट : चुनाव नहीं

2 टीडीपी : सीएम रमेश और के रवींद्र कुमार

1 वाईएसआरसी- वी प्रभाकर रेड्डी

मध्य प्रदेश

5 सीट : चुनाव की उम्मीद नहीं

भाजपा 4 : थावरचंद गहलोत, धर्मेंद्र प्रधान, अजय प्रताप सिंह और कैलाश सोनी

कांग्रेस : राजमणि पटेल

बिहार

6 सीट : चुनाव नहीं

2 (जेडीयू) : वशिष्ट नारायण सिंह और महेंद्र प्रसाद

1 भाजपा : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

2 राजद : मनोज झा और अशफाक करीम

1 कांग्रेस : अखिलेश प्रसाद सिंह

गुजरात

4 सीट : चुनाव नहीं

भाजपा : 2 (पुरुषोत्तम रूपाला और मनसुख भाई मांडविया)

कांग्रेस : 2 अमी यागनिक और नरायण राठवा

हरियाणा

1 सीट : चुनाव नहीं

बीजेपी : लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डीपी वत्‍स

हिमाचल प्रदेश

1 सीट : चुनाव नहीं

बीजेपी : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

महाराष्ट्र

6 सीट : चुनाव नहीं

भाजपापी : 3 (नारायण राणे, प्रकाश जावडे़कर और वी मुरलीधरन)

कांग्रेस : 1 (कुमार केतकर)

एनसीपी : 1 (वंदना चौहान)

शिवसेना : अनिल देसाई

उत्तराखंड

1 सीट : चुनाव नहीं

भाजपा : अनिल बलूनी

ओडिशा

3 सीट : चुनाव नहीं

बीजेडी (3) :प्रशांत नंदा, सौम्य रंजन पटनाइक, अचुत्या समन्ता

राजस्थान

3 सीट : चुनाव नहीं

भाजपा (3) : भूपेंद्र यादव, डॉ.किरोड़ी लाल मीणा और मदद लाल सैनी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.