मई में दुकानों पर उपलब्ध होगी राजनाथ सिंह की जीवनी
राजनीति-ए बायोग्राफी ऑफ राजनाथ सिंह नाम की यह पुस्तक फिल्म इतिहासकार गौतम चिंतामणि ने लिखी है और इसका प्रकाशन पेंग्विन रैंडम हाउस इंडिया ने किया है।
By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 09:49 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 09:49 PM (IST)
नई दिल्ली, आइएएनएस। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं गृह मंत्री राजनाथ सिंह की जीवनी इस साल मई में दुकानों पर उपलब्ध होगी। इस पुस्तक में उनके करीब पांच दशक लंबे राजनीतिक करियर को बयां किया गया है। 'राजनीति-ए बायोग्राफी ऑफ राजनाथ सिंह' नाम की यह पुस्तक फिल्म इतिहासकार गौतम चिंतामणि ने लिखी है और इसका प्रकाशन पेंग्विन रैंडम हाउस इंडिया ने किया है।
यह पूछे जाने पर कि यह पुस्तक लिखने की प्रेरणा उन्हें कैसे मिली, चिंतामणि ने कहा कि वह एक ऐसे नेता की कहानी बयां करना चाहते हैं जो विरोध के बावजूद सही चीज करने से कभी नहीं हिचकिचाया हो।
आरएसएस से जुड़े रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिंह भाजपा के दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रकाशक मिली ऐश्वर्या ने कहा कि राजनाथ उन मुट्ठी भर राजनेताओं में से एक जमीनी स्तर से उठे हैं। 344 पृष्ठों वाली इस किताब की कीमत 599 रुपये है और यह ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध है। इसे अंग्रेजी में रिलीज किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें