Move to Jagran APP

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी का निधन, आज दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी का एम्स में निधन हो गया है। जानकारी अनुसार कई दिनों से सैनी का तबीयत खराब चल रही थी। अमित शाह समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने एम्स श्रद्धांजलि दी।

By TaniskEdited By: Published: Mon, 24 Jun 2019 07:50 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jun 2019 12:58 AM (IST)
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी का निधन, आज दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी का निधन, आज दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली, जेएनएन।  भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी का सोमवार को निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली स्थित एम्स में अंतिम सांस ली। उन्हें राजस्थान विधानसभा के चुनाव से पहले 2018 में ही प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि सैनी के पार्थिव शरीर को रात में जयपुर ले जाया जाएगा। लोगों को अंतिम दर्शन देने के लिए इसे सुबह 7.30-10 बजे तक भाजपा कार्यालय में रखा जाएगा। फिर इसे सीकर ले जाया जाएगा। मंगलवार दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

loksabha election banner

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और भाजपा के अन्य नेता राजस्थान के भाजपा प्रमुख मदन लाल सैनी को दिल्ली के एम्स में श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि सैनी को फेफड़ों में इन्फेक्शन होने के कारण पिछले दिनों एम्स में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एम्स में पहुंचकर उनका हाल-चाल लिया था। 

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दी श्रद्धांजलि
ट्वीट करते हुए देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भाजपा राजस्थान के अध्यक्ष मदन लाल सैनी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा 'भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आप जन-सरोकारों से निकटता से जुड़े रहे। शोक-संतप्त परिजनों, सहयोगियों और समर्थकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। गतात्मा को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।'

पीएम मोदी ने बताया बड़ी क्षति
पीएम मोदी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा- श्री मदनलाल सैनी जी का निधन भाजपा परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने राजस्थान में पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया। उनकी जन्मजात प्रकृति और सामुदायिक सेवा प्रयासों के लिए उन्हें बहुत सम्मान दिया गया। मेरे विचार उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।ओम शांति।

 

अमित शाह ने कहा सच्चे जनसेवक थे सैनी
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा ट्वीट कर कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदनलाल सैनी जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। संगठन के विभिन्न पदों पर रहे मदनलाल सैनी जी एक सच्चे जनसेवक थे, जिनका पूरा जीवन पार्टी और समाज को समर्पित रहा। राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने में उनका अहम योगदान रहा। श्री मदनलाल सैनी जी का निधन भाजपा परिवार के लिए एक अपूर्णिय क्षति है। मैं दुःख की इस घड़ी में शोककुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना करता हूं। ओम शांति शांति शांति।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा सैनी जी के निधन से मैं स्तब्ध हूं 
राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी जी के निधन से मैं स्तब्ध हूं। मदनजी एक कुशल संगठनकर्ता होने के साथ सहज एवं सरल व्यक्ति के रूप में प्रतिष्ठित थे। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदना। ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति!

जेपी नड्डा ने यह भाजपा की अपूर्णीय क्षति है
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया- राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा में मेरे साथी श्री मदनलाल सैनी जी के निधन की सूचना से स्तब्ध हूं। यह भारतीय जनता पार्टी परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है। मदनलाल सैनी जी ने अपना समस्त जीवन समाज की सेवा में अर्पण कर दिया। ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को शान्ति प्रदान करें।

अशोक गहलोत ने श्रद्धांजलि दी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सैनी के मौत पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा- 'भाजपा राजस्थान के अध्यक्ष मदन लाल सैनी जी के निधन के बारे में सुनकर हैरान और दुखी हूं। मेरे विचार और प्रार्थना उनके परिवार के सदस्यों के साथ हैं। भगवान उन्हें इस नुकसान सहन करने की शक्ति दें। आत्मा को शांति मिले।'



शिव राज सिंह चौहान ने दी श्रद्धांजलि
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान ने राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मदनलाल सैनी के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!

कौन थे मदन लाल सैनी
मदन लाल सैनी जनसंघ के समय से राजनीति में सक्रिय थे। उनका जन्म 13 जुलाई 1943 को राजस्तान के सीकर में हुआ था। जून 2018 में राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए थे। निर्विवाद रहे सैनी को भाजपा ने 2017 में राज्यसभा सांसद बनाया था। वे लंबे समय तक भारतीय मजदूर संघ से भी जुड़े रहे हैं। सैनी झुंझुनूं के उदयपुरवाटी से विधायक भी रहे थे। सैनी अपनी साधारण जीवन शैली और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव के लिए जाने जाते थे और कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने भाजपा अनुशासन समिति का भी काम संभाला है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.