Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'लहसुन 40 से 400 पहुंच गया', जब सब्जी मंडी पहुंचे राहुल गांधी, शेयर किया VIDEO

    Updated: Tue, 24 Dec 2024 12:01 PM (IST)

    राहुल गांधी ने महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। राहुल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। राहुल सब्जीवाले से अलग-अलग सब्जियों की कीमत पूछ रहे हैं। लहसुन की कीमत पर राहुल गांधी कहते हैं-कभी 40 रुपए किलो था।

    Hero Image
    सब्जी मंडी पहुंचे राहुल गांधी, महंगाई पर की बात (फोटो-एक्स)

    पीटीआई, नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद सब्जियों का दाम पता करने के लिए सब्जी मंडी पहुंचे हैं। राहुल गांधी ने महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरा है, उन्होंने अपनी सब्जी मंडी विजिट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, लहसुन कभी 40 रुपए था, आज 40 रुपए किलो हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी ने आगे लिखा, बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है और सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। राहुल गांधी को मंडी में लोगों से बात करते देखा जा सकता है। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें बताया जा रहा है कि ये वीडियो गिरी नगर के सामने हनुमान मंदिर की सब्जी मंडी का है।

    'सैलरी किसी की नहीं बढ़ी, लेकिन दाम बढ़ गया'

    वीडियो में महिलाओं को कहते हुए देखे जा सकता है, आज उन्होंने राहुल गांधी को चाय पर बुलाया है। ताकि वो आगे देखें कि कितनी मंहगाई है।महिला आगे कहती है, हमारा बजट बहुत ज्यादा बिगड़ गया है, सैलरी किसी की नहीं बढ़ी है लेकिन दाम बढ़ गया है और वो घटना का नाम नहीं ले रहा है।

    राहुल गांधी ने महिलाओं से पूछे ये सवाल

    राहुल गांधी वीडियो में आगे महिलाओं से पूछते हैं कि वह आज क्या खरीद रही हैं? इस पर एक महिला कहती है कि वह थोड़ा सा टमाटर, थोड़ा सा प्याज खरीद रही है। ताकी कुछ काम तो चल जाए। एक महिला सब्जी वाले से इस बारे में सवाल करती है।

    महिलाओं ने क्या बोला?

    • इस बार सब्जी इतनी महंगी क्यों है।
    • कुछ भी कम ही नहीं हो रहा है।
    • कुछ भी 30-35 रुपए का नहीं है।
    • सब 40-50 से ज्यादा ही है।

    '12 हजार का क्या करती हैं'

    वहीं सब्जी वाले ने कहा, बहुत मंहगाई हुई है इस बार, ये सत्ता में आएंगे तभी कुछ कम होगा। इसके बाद राहुल गांधी सब्जीवाले से पूछते हैं कि लहसुन कितने का है। इस पर सब्जी वाला बताता है कि लहसुन की कीमत 400 रुपए किलो चल रही है।

    इसके बाद राहुल गांधी ने महिलाओं से उनके घर जाकर भी बातचीत की, उन्होंने महिलाओं से पूछा हर साल जो महंगाई बढ़ती है, इससे आपको बहुत परेशानियां होती होंगी। राहुल गांधी ने एक महिला से कहा, आपके जो 12 हजार बनते हैं महीना का उसका आप कैसे इस्तेमाल करते हो। इस पर महिला कहती है, मैंने पिछले महीने भरवाया था राशन, अब मेरे पास 10 रुपए किराए के भी नहीं है।

    यह भी पढ़ें: 'नौकरी देते नहीं, जख्म पर नमक और छिड़क दिया...', प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना?