यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राहुल गांधी के 'वोटचोरी' वाले आरोपों पर क्या बोले शशि थरूर? चुनाव आयोग से कह दी ये बड़ी बात
राहुल गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव में कर्नाटक के एक विधानसभा क्षेत्र में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। उन्होंने वोटर ...और पढ़ें

HighLights
- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लगाए हैं चुनाव में वोट चोरी के आरोप।
- शशि थरूर ने कहा कि इस बात का चुनाव आयोग को लेना चाहिए संज्ञान।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को एक पीसी को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में कर्नाटक की एक विधानसभा क्षेत्र में फर्जी वोटिंग होने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने कथित तौर पर कुछ सबूत भी दिखाए।
दरअसल, राहुल गांधी ने दावा किया कि वोटर लिस्ट में कहीं हाउस नंबर 0 दर्ज है तो कहीं पिता का नाम ही फर्जी है। राहुल गांधी के इन दावों पर चुनाव आयोग ने एक पत्र लिखा और उनसे शपथ पत्र के साथ पर हस्ताक्षर के साथ ये सबूत मांगे। अब राहुल गांधी को इस मामले में शशि थरूर का साथ मिल गया है।
राहुल गांधी को मिला शशि थरूर का साथ
राहुल गांधी के चुनाव में वोटों की धांधली के आरोपों पर शशि थरूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शशि थरूर ने कहा कि ये गंभीर प्रश्न हैं जिनका सभी दलों और सभी मतदाताओं के हित में गंभीरता से समाधान किया जाना चाहिए। हमारा लोकतंत्र इतना मूल्यवान है कि इसकी विश्वसनीयता को अक्षमता, लापरवाही या उससे भी बदतर, जानबूझकर छेड़छाड़ से नष्ट नहीं होने दिया जा सकता।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इस संबंध में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। इसके साथ ही देश को इस बारे में हमेशा सूचित करते रहना चाहिए।
'लोकतंत्र और संविधान को बचाने का समय आ गया'
इधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राहुल गांधी के मतदान में धोखाधड़ी के आरोपों का समर्थन किया। खरगे ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान के साथ-साथ देश को बचाने का समय आ गया है।
इतना ही नहीं खरगे ने दावा किया पहले चुनाव आयोग की दुनिया भर में सराहना होती थी। विभिन्न देश चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने का प्रशिक्षण लेते थे। लेकिन, अब यह सत्तारूढ़ दल के प्रतिनिधि की तरह व्यवहार करता है।
