Move to Jagran APP

राहुल गांधी, AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिलने आज एक दिन के लिए जाएंगे कन्नूर

एआईसीसी महासचिव और राज्यसभा सदस्य केसी वेणुगोपाल की मां का हाल ही में निधन हो गया था। राहुल गांधी केसी वेणुगोपाल के आवास पर जाएंगे। अलप्पुझा से दो बार के लोकसभा सदस्य 57 वर्षीय वेणुगोपाल ने 2019 का आम चुनाव नहीं लड़ा था।

By Nitin AroraEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 11:25 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 12:31 PM (IST)
राहुल गांधी, AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिलने आज एक दिन के लिए जाएंगे कन्नूर
राहुल गांधी, AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिलने 12 नवंबर को एक दिन के लिए कन्नूर जाएंगे।

तिरुवनंतपुरम, आइएएनएस। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को केरल के कन्नूर जाएंगे। वायनाड के सांसद कन्नूर हवाई अड्डे पर उतरेंगे और वहां से एआईसीसी महासचिव और राज्यसभा सदस्य केसी वेणुगोपाल के आवास पर जाएंगे। बता दें कि बुधवार को वेणुगोपाल की मां का निधन हो गया था, जहां कांग्रेस नेता शोक व्यक्त करने जा रहे हैं। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस दु:ख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना करने के बाद, राहुल उसी दिन में दिल्ली वापस लौट आएंगे।

loksabha election banner

पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर वेणुगोपाल ने वृद्धि की है और उन्हें गांधी परिवार के निकट माना जाता है। अलप्पुझा से दो बार के लोकसभा सदस्य, 57 वर्षीय वेणुगोपाल ने 2019 का आम चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन हाल ही में राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुने गए।

राहुल गांधी का राजस्थान दौरा रद

राहुल गांधी का राजस्थान दौरा हाल ही में रद हो गया है। राहुल गांधी बुधवार सुबह निजी दौरे पर जैसलमेर आने वाले थे। वह यहां रेगिस्तान में ऑफ रूट बाइक राइडिंग करने के साथ ही होटल सूर्यगढ़ में खास तौर पर स्विस टेंट में रात्रि विश्राम करने वाले थे। राहुल गांधी के दौरे की ये तैयारी राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की देखरेख में चल रही थी। उनका यहां दो दिन का दौरा प्रस्तावित था। हालांकि, अंत में यह रद कर दिया गया। रेगिस्तान में ऑफ रूट बाइक राइडिंग के लिए उनका कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की बेटी मिराया और उसकी सहेलियों के साथ आने का कार्यक्रम था। राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मी मंगलवार शाम को जैसलमेर पहुंच चुके थे। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए थे, लेकिन बुधवार सुबह उनका दौरा रद गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.