विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Yatra: सोनिया गांधी के जूतों के फीते बांधते नजर आए राहुल, शशि थरूर बोले- मां तो मां होती हैं

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Thu, 06 Oct 2022 01:47 PM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 02:24 PM (IST)

कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी आज मंड्या जिले के जक्कनहली से पदयात्रा में शामिल हुईं। वे कुछ ...और पढ़ें

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सोनिया गांधी के जूते का फीता बांधते नजर आए राहुल गांधी
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सोनिया गांधी के जूते का फीता बांधते नजर आए राहुल गांधी

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Bharat jodo yatra:  कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक में गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा भी की। पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी कभी अपनी मां के कंधे पर हाथ रखे नजर आए, तो कभी उन्होंने मां के जूतों के फीते खुलने के बाद उन्हें बांधा। सोनिया गांधी के जूतों के फीते बांधने वाली फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। लोग राहुल गांधी की तारीफ भी कर रहे हैं। शशि थरूर ने भी इस फोटो को शेयर किया। उन्होंने लिखा, मां तो मां होती है, उनका कोई तोड़ नहीं होता।

सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस पदयात्रा में शामिल हुईं। सोनिया राहुल के साथ पैदल चलीं। भारत जोड़ो यात्रा आज कर्नाटक के पांडवपुरा से नागमंगला तालुक तक जाएगी। थरूर बोले- मां का कोई तोड़ नहीं होता वो साँस भी लेती है तो, उनमें भी दुआएं होती हैं माँओं का तोड़ नही होता, माएँ तो माएँ होती हैं !

राहुल गांधी ने कहा मुझे गर्व है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फेसबुक पर कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा, सोनिया गांधी जी ने हमेशा लोकतंत्र और सद्भाव को ही पार्टी की आधारशिला के रूप में सशक्त किया है। वह आज देश में उन्हीं मूल्यों की रक्षा के लिए चल रहीं हैं। मुझे गर्व है कि मैं उनके साथ चल रहा हूं।

सोनिया गांधी ने फिर दिखाई सक्रियता

लंबे समय बाद सोनिया ने दिखाई सक्रियता सोनिया गांधी कांग्रेस की पदयात्रा में ऐसे वक्त पर शामिल हुईं, जब पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर घमासान मचा है।  लंबे समय बाद सोनिया किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुई हैं। स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने पिछले कुछ चुनावों में प्रचार भी नहीं किया था। भारत जोड़ो यात्रा के शुरुआत के वक्त सोनिया गांधी विदेश में अपना इलाज करवा रही थीं। उस वक्त उनकी मां का भी निधन हो गया था। सोनिया के साथ प्रियंका और राहुल भी इटली गए थे। सोनिया कुछ दिनों पहले ही वह भारत लौटी हैं।

यह भी पढ़ेंः भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, बेटे राहुल गांधी और कार्यकर्ताओं के साथ की पदयात्रा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।