Move to Jagran APP

Rahul Gandhi की संसद सदस्यता खत्म, केजरीवाल से लेकर उद्धव ठाकरे ने केंद्र पर साधा निशाना; जुबानी जंग हुई तेज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अब संसद सदस्य रद हो गई है। शुक्रवार को जारी लोकसभा सचिवालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक राहुल को सदन से अयोग्य माना गया है। इस फैसले के बाद विपक्षी पार्टियों के कई नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ सख्त टिप्पणी की।

By Piyush KumarEdited By: Piyush KumarPublished: Fri, 24 Mar 2023 05:03 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2023 05:33 PM (IST)
Rahul Gandhi की संसद सदस्यता खत्म, केजरीवाल से लेकर उद्धव ठाकरे ने केंद्र पर साधा निशाना; जुबानी जंग हुई तेज
राहुल गांधी की सदस्यता रद होने पर विपक्षी नेताओं ने दी अलग-अलग टिप्पणी।

मुंबई, ऑनलाइन डेस्क। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लोकसभा सचिवालय ने शुक्रवार को जोर का झटका दिया है। लोकसभा सचिवालय की तरफ से सात पंक्तियों की एक अधिसूचना जारी की गई है।

loksabha election banner

अधिसूचना में बताया गया कि सूरत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत की तरफ से दोषी करार दिए जाने के बाद केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य किया जाता है।

बता दें कि यह निर्णय संविधान के अनुच्छेद 102 (1) (e) के प्रावधानों और जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा आठ के तहत लिया गया है।

उद्धव ठाकरे ने फैसले की कड़ी निंदा की

राहुल की लोकसभा सदस्यता रद की जाने के बाद कई विपक्षी नेताओं की टिप्पणी सामने आईं। शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने संसद सदस्य के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ की गई यह कार्रवाई 'लोकतंत्र की हत्या' है। ठाकरे ने आगे कहा, 'चोर को चोर कहना' इस देश में अपराध बन गया है और कहा कि यह 'तानाशाही के अंत की शुरुआत' है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कार्रवाई को बताया शर्मनाक

वहीं, शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कार्रवाई को 'प्रतिशोधी और शर्मनाक' बताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'यह अयोग्यता एक बार फिर साबित करती है कि हम पिंजरे में बंद लोकतंत्र के दौर में जी रहे हैं।' बता दें कि गुजरात की एक निचली अदालत द्वारा मोदी उपनाम के बारे में उनकी टिप्पणी पर मानहानि का दोषी पाए जाने के बाद गांधी ने अपनी लोकसभा सीट गंवा दी है। 

केजरीवाल ने कहा-देश में डर का माहौल 

पूरे देश में डर का माहौल बना रखा है। अब राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर दी। भारत में सबसे कम पढ़ा लिखा और सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री कोई हुआ है तो वह यही हैं। सुबह से शाम तक उनके दिमाग में यही चलता रहता है कि आज इसे या उसे जेल भेजो। आज नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश को तबाह करने की साजिश रची जा रही है।

न्यू इंडिया में बीजेपी के निशाने पर विपक्षी नेता: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी के न्यू इंडिया में बीजेपी के निशाने पर विपक्षी नेता हैं, जबकि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले भाजपा नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है, विपक्षी नेताओं को उनके भाषणों के लिए अयोग्य ठहराया जाता है। आज, हमने अपने संवैधानिक लोकतंत्र के लिए एक नया निम्न स्तर देखा है।

लोकतंत्र का जो गला घोटा जा रहा: सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, 'राहुल गांधी की सदस्यता रद कर उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। लोकतंत्र का जो गला घोटा जा रहा है उस आवाज को जब राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक बुलंद किया तो BJP बौखला गई।

असल मुद्दे से ध्यान भटका रही सरकार: अखिलेश यादव 

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा, 'समाजवादी पार्टी के कई नेताओं की सदस्यता बीजेपी ने ली है और आज कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी की सदस्यता गई है। उन्होंने कहा, 'ये सब जानबूझकर असली मुद्दे जैसे- महंगाई, बेरोजगारी और अपने मित्र उद्योगपति पर बहस से ध्यान हटाने के लिए किया गया है।

भारत जोड़ो यात्रा से डर गई सरकार: जयराम रमेश 

वहीं, लोकसभा के इस फैसले पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, 'ये राजनीतिक लड़ाई बरकरार रहेगी। हम पीछे नहीं हटेंगे। राहुल गांधी कोई धमकी से डरने वाले नहीं हैं।' उन्होंने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं इसलिए वो बार-बार राहुल गांधी और अन्य विपक्ष के नेताओं को डराते रहते हैं और धमकियां देते रहते हैं।

जयराम रमेश ने आगे बताया कि भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा घबराई हुई है। वो जानते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा ने न केवल कांग्रेस संगठन में नई उमंग जगाई है बल्कि पूरे देश में एक नया उत्साह, भविष्य का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के कारण राहुल गांधी को कीमत चुकानी पड़ी है। 

ये तानाशाही प्रवृत्ति: अशोक गहलोत

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि जिस तरह का भय, हिंसा का माहौल देश में बना है, उसमें ED, न्यायपालिका, चुनाव आयोग पर दबाव है। ये तानाशाही प्रवृत्ति है। उन्होंने कहा कि संसद चल नहीं पा रही, एक सांसद बोल नहीं पा रहा। भारत जोड़ो यात्रा से सरकार घबराई हुई है इसलिए विपक्ष की कोई मांग पूरी नहीं होने दे रही। 

अशोक गहलोत ने आगे कहा, "देश में हालात बहुत गंभीर है अगर देशवासी नहीं समझे तो सबको भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी या राहुल गांधी घबराने वाले नहीं है। वे सत्य को ईश्वर मानते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि एक महीने का जब स्टे कर दिया गया था तो क्या ये इंतजार नहीं कर सकते थे, इतनी क्या जल्दी थी। 

हमें डरा नहीं पाएगी सरकार: भूपेश बघेल 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी ने देश की जनता को संदेश दिया कि डरो मत और उन्हें डराने की कोशिश हो रही है।अडानी की चर्चा से भागने के लिए तमाम प्रकार की कवायद हो रही हैं। इंदिरा गांधी को भी डराने की कोशिश की थी लेकिन डरा नहीं पाए। राहुल गांधी देश की समस्याओं की आवाज बुलंद करते रहेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.