Move to Jagran APP

ओलांद के बयान पर बोले राहुल, भारत और उसके सैनिकों को मोदी सरकार ने धोखा दिया

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर भारत को धोखा देने और जवानों की शहादत का अपमान करने का आरोप लगाया है।

By Vikas JangraEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 11:14 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 11:14 PM (IST)
ओलांद के बयान पर बोले राहुल, भारत और उसके सैनिकों को मोदी सरकार ने धोखा दिया
ओलांद के बयान पर बोले राहुल, भारत और उसके सैनिकों को मोदी सरकार ने धोखा दिया

नई दिल्ली [प्रेट्र]। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद का राफेल सौदे पर बयान सामने आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला तेज कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर भारत को धोखा देने और जवानों की शहादत का अपमान करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टियों के नेताओं ने भी सरकार की आलोचना की है।

loksabha election banner

राहुल ने ट्वीट किया है, 'प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से समझौता किया और गोपनीय रूप से राफेल सौदे में बदलाव किया। फ्रांस्वा ओलांद को धन्यवाद कि हम जान गए कि उन्होंने निजी तौर पर दिवालिया अनिल अंबानी को अरबों डॉलर का सौदा दे दिया। प्रधानमंत्री ने भारत को धोखा दिया है। उन्होंने हमारे जवानों की शहादत का अपमान किया है।'

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा है कि राजग के राफेल सौदे में हमें विमान नहीं मिला। हमें केवल झूठ ही मिला। अब ओलांद के जवाब में सरकार क्या नया झूठ पेश करेगी।

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि यदि रिपोर्ट सच है तो यह गंभीर है। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने सरकार पर झूठ बोलने और लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.