विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूरा सचः राहुल ने नहीं तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड, जानें असलियत

By Krishan KumarEdited By:
Published: Thu, 11 Oct 2018 10:18 AM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बीकानेर रैली की एक कथित तस्वीर इनदिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बीकानेर रैली की एक कथित तस्वीर इनदिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि राहुल ने अपनी दादा और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की रैली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लोग दावा कर रहे हैं कि राहुल की बीकानेर रैली में 25 लाख लोगों की भीड़ जुटी थी।

Rahul Gandhi For PM फेसबुक पर दस अक्टूबर को पोस्ट की गई इस तस्वीर का कैप्शन है - इंदिरा के पोते ने तोड़ दिया इंदिरा का रिकॉर्ड। ये पोस्ट काफी शेयर हो रही है! तस्वीर में एक बड़े-से मैदान में खचाखच लोग भरे हैं। फोटो में नीचे की तरफ लिखा है- राहुल गांधी की बीकानेर सभा में उमड़ी 25 लाख की भीड़। टूट गया इंदिरा गांधी का पुराना 20 लाख का रिकॉर्ड।

इस दावे पर हमें शक हुआ, इसलिए जागरण ने दावे की हकीकत को जांचने का फैसला किया।

जागरण की पड़ताल
सबसे पहले हमने बीकानेर की रैली को शक की नजर से देखा और उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। हमें पता चला कि बीकानेर में हुई रैली में पंडाल लगया गया था जबकि वायरल पोस्ट में पंडाल दिखाई नहीं दे रहा है। चारों तरफ खुला मैदान दिख रहा है। हमने अपने संदेह को आगे बढ़ाते हुए इस इस फोटो को गूगल रिवर्स इमेज के जरिए चेक किया। हमें ऐसी ही फोटो मिली लेकिन ये राहुल गांधी की रैली की नहीं थी। ये तस्वीर Getty इमेज नामक एक फोटो एजेंसी पर मिली थी। अब हम सच के बहुत करीब पहुंच चुके थे। फोटो के कैप्शन में साफतौर पर लिखा था कि ये तस्वीर 2013 में हरियाणा के गोहान में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा की रैली की है।

हमारी जांच में ये साबित हुआ कि ये तस्वीर असली है लेकिन इसके संदर्भ को बदला गया है। ये तस्वीर राहुल गांधी की रैली की बिल्कुल भी नहीं है, जैसा कि फेसबुक पोस्ट पर दावा किया जा रहा है।देश का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला अखबार दैनिक जागरण फेक न्यूज के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा और आपके सामने हर खबर की पूरी असलियत उजागर करेगा।

पूरा सच जानें...सब को बताएं
सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी भी ऐसी किसी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज, और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। ईमेल कर सकते हैं। वाट्सएके माध्यम से सूचना दे सकते है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।