Move to Jagran APP

अमेरिकी दौरे पर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रही सुनीता विश्वनाथ से मिले थे राहुल गांधी: भाजपा का आरोप

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जॉर्ज सोरोस के साथ सांठगांठ के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जॉर्ज सोरोस और उनके द्वारा फंडेड संगठनों का राहुल गांधी से ताल्लुक नया नहीं पुराना है। इस दौरान स्मृति ईरानी ने एक तस्वीर भी साझा की।

By Jagran NewsEdited By: Anurag GuptaPublished: Wed, 28 Jun 2023 07:00 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jun 2023 07:09 PM (IST)
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेत्री स्मृति ईरानी (फोटो: पीटीआई)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अमेरिकी यात्रा को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर अलोकतांत्रिक लोगों के साथ मिलने का आरोप लगाया और कई सवाल पूछे।

loksabha election banner

स्मृति ईरानी ने राहुल पर दागे तीखे सवाल 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेरिका में एक महिला सुनीता विश्वनाथ के साथ बैठे हैं, जो महिला जॉर्ज सोरोस द्वारा फाइनेंशियली फंडेड है। इसका खुलासा केवल राहुल गांधी ही कर सकते हैं। भाजपा ने इस विषय को पहले भी उठाया था कि किस तरह जॉर्ज सोरोस हिंदुस्तान में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को हटाना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसी क्या मजबूरी थी कि राहुल गांधी ने जॉर्ज सोरोस की एक सहयोगी के साथ अमेरिका में बैठक की है। इस दौरान स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में की गई बैठक की तस्वीर भी दिखाई। इस तस्वीर में एक महिला भी दिखाई दे रही है। जिसको लेकर सारा बवाल मचा हुआ है।

इस बीच, स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा ने इस विषय को पहले भी उठाया था कि कैसे जॉर्ज सोरोस भारत में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को हटाना चाहते हैं। सोरोस के इरादे हर भारतवासी को पता थे, तब भी ऐसी क्या मजबूरी थी कि राहुल गांधी ने जॉर्ज सोरोस की एक सहयोगी के साथ अमेरिका में मीटिंग की। इंटरनेट पर यह जानकारी भी उपलब्ध है कि उनकी 4 जून की न्यूयार्क की बैठक में पंजीयन के लिए एक व्यक्ति का नाम-नंबर दिया गया। वह व्यक्ति तजीम अंसारी है।

उन्होंने कहा कि उनके संबंध इस्लामिक सर्किल आफ नार्थ अमेरिका से पाए गए। इसके बारे में 28 फरवरी, 2019 को यूएस कांग्रेस में एक प्रस्ताव में कहा था कि अंसारी का संपर्क और संबंध जमात ए इस्लामी के साथ है।

'जॉर्ज सोरोस के साथ राहुल के ताल्लुक नए नहीं'

केंद्रीय मंत्री ने प्रश्न उठाया कि उनका सहारा लेने की कांग्रेस को नौबत क्यों आ पड़ी। आरोप लगाया कि जॉर्ज सोरोस का और उनके द्वारा वित्त पोषित संगठनों का राहुल गांधी से ताल्लुक नया नहीं, पुराना है। भारत के प्रति जॉर्ज सोरोस के इरादों को हर हिंदुस्तानी जानता है तो क्या राहुल नहीं जानते थे? उनके साथ या उनसे संबद्ध लोगों के साथ गांधी खानदान अपने अपने रिश्तों को और मजबूत कर रहा है?

इस मामले पर कांग्रेस द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे की चर्चा करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि यह जून है, आपातकाल की याद ताजा करते हुए गांधी खानदान ने देश को यह प्रमाण दिया है कि जहां राज्य में उनकी सत्ता है, वहां सत्य को दबाने के लिए वह कहां तक जा सकते हैं।

कौन है जॉर्ज सोरोस?

जॉर्ज सोरोस 92 वर्षीय अमेरिकी अरबपति हैं। उनका जन्म यूरोपीय देश हंगरी में यहूदी परिवार में हुआ था। उनके परिवार ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के हमले के कारण हंगरी छोड़ दिया था। उस समय सोरोस की उम्र 17 वर्ष थी। जॉर्ज सोरोस पर चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने के आरोप लगते रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.