विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rahul Gandhi को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला 60 साल का शख्स गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने रासुका के तहत पकड़ा

By Jagran NewsEdited By: Mahen Khanna
Published: Fri, 28 Apr 2023 08:23 AM (IST)

Man Arrested for Threatening Rahul राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दया सिंह उर्फ प्यारे सिंह ने धमकी दी थी और कहा था कि वो उन्हें यात्रा में ही बम से उड़ा देगा। आरोपित ने एक मिठाई की दुकान पर पत्र लिखकर धमकी दी थी।

Man Arrested for Threatening Rahul राहुल गांधी।
Man Arrested for Threatening Rahul राहुल गांधी।

इंदौर, जेएनएन। Man Arrested for Threatening Rahul कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राहुल को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दया सिंह उर्फ प्यारे सिंह ने धमकी दी थी और कहा था कि वो उन्हें यात्रा में ही मार देगा। 

रासुका के तहत हुई गिरफ्तारी 

आरोपित दया सिंह को रासुका (NSA) के तहत क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। दया सिंह की उम्र 60 साल है और वह बैतूल के पंजाबी मोहल्ला, राजेंद्रनगर का रहने वाला है। उसे बुधवार को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया। रासुका के तहत वारंट जारी होने के बाद से वह फरार चल रहा था। 

बम से उड़ाने की दी थी धमकी

डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष नवंबर में आरोपित ने एक मिठाई की दुकान पर पत्र लिखकर राहुल गांधी को जान से मारने और इंदौर में बम धमाके करने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने उस समय दया सिंह को पकड़ा, लेकिन वह जमानत पर छूट गया था। 

बाद में कलेक्टर ने आरोपित के खिलाफ रासुका का वारंट जारी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। इंदौर थाने की पुलिस वारंट को तामिल नहीं करवा पाई। बाद में क्राइम ब्रांच को बुधवार को दया सिंह को पकड़ने में सफलता मिली।

सिख दंगे का जिक्र...

बता दें कि मिठाई की दुकान पर मिली चिट्ठी में सिख दंगे का जिक्र किया गया था। शख्स ने इसी के साथ कांग्रेस नेता कमलनाथ को भी मारने की धमकी दी थी। पत्र में कहा गया था कि सिख दंगों पर किसी भी पार्टी ने कोई आवाज नहीं उठाई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।