विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rahul Gandhi in Sansad: 'A1 और A2 चला रहे पूरी अर्थव्यवस्था', बजट पर राहुल गांधी बोले- केवल दो लोगों के पास देश की चाबी

Published: Mon, 29 Jul 2024 02:26 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 29 Jul 2024 02:47 PM (GMT+05:30)

Rahul Gandhi On budget राहुल गांधी ने आज बजट पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा। ...और पढ़ें

Rahul Gandhi On budget वित्त मंत्री पर बरसे राहुल।
Rahul Gandhi On budget वित्त मंत्री पर बरसे राहुल।

HighLights

  1. विपक्ष के नेता राहुल ने बजट को लेकर निर्मला सीतारमण पर बोला हमला।
  2. राहुल गांधी बोले- सरकार ने पहले लोगों की टांग तोड़ दी अब बैंडेज लगाई जा रही है।

जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Rahul Gandhi On budget संसद के मॉनसून सत्र में आज राहुल गांधी बजट पर चर्चा में बोल रहे हैं। अपने भाषण में राहुल गांधी ने वित्त मंत्री पर बजट को लेकर कई हमले किए। राहुल ने कहा कि देश का हर युवा पेपर लीक पर वित्त मंत्री को सुनना चाहता था और इस बजट से किसान भी खुश नहीं है।

पहले टांग तोड़ दी, अब बैंडेज लगा रहे

राहुल ने कहा कि आपने कोविड में छोटे बिजनेस को खत्म कर दिया। उससे देश की रीड की हड्डी टूट गई है। उन्होंने कहा कि बजट में इंटर्नशिप प्रोग्राम की बात की गई और आपने कहा कि 500 बड़ी कंपनियों में ये काम होगा, लेकिन 99 फीसद युवाओं को इससे लेना देना नहीं है, तो इसका मतलब है कि आपने पहले टांग तोड़ दी और फिर बाद में आप बैंडेज लगा रहे हैं।

A1 और A2 चला रहे पूरी अर्थव्यवस्था

राहुल ने आगे कहा कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था केवल दो लोगों के हाथों में है। उन्होंने पहले अडानी और अंबानी का नाम लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा टोके जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि अब मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन ए1 और ए2 कह दूंगा।

21वीं सदी में देश में बनाया गया नया चक्रव्यूह 

राहुल ने कहा कि देश में 21वीं सदी में नया चक्रव्यूह रचा जा रहा है, जिसमें युवाओं और किसानों को फंसाने का काम किया जा रहा है। राहुल ने कहा कि इस बजट में आपने युवाओं के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि आपने युवा को कोई रोजगार नहीं दिया है। 

उन्होंने कहा कि बजट में इंटर्नशिप प्रोग्राम सामने रखा गया, वह मजाक है। राहुल ने कहा कि ये सब दिखावा है और युवाओं के साथ सिर्फ धोखा दिया है।