कृष्णागिरी से राहुल गांधी का भाजपा पर वार, तमिलनाडु पर नहीं होने देंगे नागपुर का शासन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज चुनाव प्रचार के लिए तमिलनाडु के कृष्णागिरी में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। राहुल ने केंद्र सरकार और उनके सहयोगी संगठनों पर जमकर निशाना साधा।
नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज चुनाव प्रचार के लिए तमिलनाडु के कृष्णागिरी में है, यहां कांग्रेस अध्यक्ष जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान राहुल ने केंद्र सरकार और उनके सहयोगी संगठन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम कभी तमिलनाडु के लोगों पर नागपुर के लोगों का शासन नहीं करने दें सकते। तमिलनाडु पर सिर्फ और सिर्फ तमिलनाडु के लोगों का ही राज होगा और एमके स्टालिन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा का 6000 करोड़ रुपये केंद्र सरकार पर बकाया है। पीएम मोदी ने किसानों से उनको दिया जाने वाला बोनस छीन लिया। किसानों के मन में डर है और हम उनके दिलों से य डर निकाना चाहते है। हम चाहते है कि उन्हें महसूस हो की देश की सरकार उनके साथ है। आपको याद होगा कुछ साल पहले जब भी कोई राष्ट्रीय बजट प्रस्तुत किया जाता है तो रेल बजट अलग से पेश किया जाता है। भाजपा ने रेल बजट को अलग से पेश करना बंद कर दिया।
हमने तय किया है कि जब भी हम बजट पेश करेंगे तब हम किसानों के लिए अलग से बजट पेश करेंगे। हम साल के शुरुआत में ही किसानों को बता देंगे की सरकार उनके लिए क्या करने जा रही हैं। नरेंद्र मोदी ने 35 हजार करोड़ नीरव मोदी , 35 हजार करोड़ विजय माल्या और 10 करोड़ महुल चोकसी को दे दिए और इन सभी में से किसी को भी जेल नहीं हुई। इन सभी ने बैंक से लोन लिया और बिना चुकाए देश से भाग गए। हमने तय किया है कि 2019 में जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी तब हम किसानों के लिए नियमों में बदलाव करेंगे। हमने एक और ऐतिहासिक फैसला लिया है कि कोई भी किसान लोन ना चुकाने के कारण जेल नहीं जाएगा।
राहुल ने आगे कहा कि मैंने अपने भाषण के शुरुआत में ही कहा था कि हर एक गरीब परिवार को हर साल 72 हजार रुपये दिए जाएंगे। हमने इस स्कीम को न्याय योजना नाम दिया है और मैं बड़े गर्व के साथ कहता हूं कि ये पैसा घर की औरतों के हाथ में दिया जाएगा। राहुल ने कहा कि जैसी ही हमारी सरकार सत्ता में आएगी हम लोकसभा, राज्यसभा और सभी विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देंगे, इतना ही नहीं हम महिलाओं को केंद्रीय नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण देंगे।
सेलम में भी राहुल ने भी साधा भाजपा पर निशाना।
इसके बाद राहुल गांधी तमिलनाडु के सेलम में भी जनसभो को संबिधत किया। राहुल ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई दो अलग नेतृत्वों के बीच में है।भाजपा कहती है की भारत में सिर्फ एक इतिहास, एक संस्कृति लागू होनी चाहिए। एक ही विचार देश को चलाए। वहीं कांग्रेस और डीएमके गठबंधन कहता है कि भारत में कई सारी आवाज है, देश में अलग-अलग संस्कृति है। हमारा मानना है कि ये सारे आइडिया भारत को बनाने के लिए एक साथ काम करें। भाजपा का मानना है कि तमिलनाडु को नागपुर से चलाया जाए। उनके अनुसार प्रधानमंत्री का ऑफिस नागपुर में है।
करुणानिधि जी का अपमान पूरे तमिलनाडु का अपमान
हमारा मानना है कि तमिलनाडु के लोग की संस्कृति का सम्मान, उनके इतिहास का सम्मान मजबूत भारत बनाने के लिए जरुरी है। इसलिए कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम गठबंधन में साथ मिलकर काम कर रहे है। स्टालिन ने बताया कि किस तरह से करुणानिधि जी को अपमान किया गया। मैं उनका दुख समझ सकता हूं, लेकिन में स्टालिन जी को बताना चाहता हूं कि उन्होंने सिर्फ आपके पिता साधारण आदमी नहीं थे। वो पूरे तमिलनाडु को लोगों की आवाज को प्रस्तुत करते थे। जब उन्होंने करुणानिधि जी का अपमान किया तो उन्होंने पूरे तमिलनाडु का अपमान किया है।
भाजपा ने बंद कमरे में और कांग्रेस ने लोगों के बीच जाकर तैयार किया घोषणा पत्र
भाजपा की तरह हमारा घोषणा पत्र किसी बंद कमरे में तैयार नहीं किया गया है हमने लोगों से पूछकर बताया कि आखिर वो क्या चाहते है।
बता दें 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के लिए कल 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हो चुका है। तमिलनाडु में 18 अप्रैल को लोकसभा चुनावों के साथ राज्य की 18 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव भी होंगे। चुनाव नतीजे 23 मई को ही घोषित किए जाएंगे।