Amit Shah के खिलाफ बयान देने के मामले में Rahul Gandhi की अहमदाबाद की अदालत में पेशी
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के खिलाफ अपमानजनक बयान देने के कथित मामले में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार को अहमदाबाद की एक अदालत में पेश हो सकते हैं।
अहमदाबाद, एजेंसी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के खिलाफ अपमानजनक बयान देने के कथित मामले में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार को अहमदाबाद की एक अदालत (Ahmedabad court) में पेश हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के दौरान मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने उक्त विवादित बयान दिया था। ज्ञात हो कि पिछले महीने से अब तक राहुल की अदालतों में यह चौधी पेशी है।
राहुल के खिलाफ एक भाजपा कार्यकर्ता ने यह केस दाखिल किया है। राहुल गांधी ने 23 अप्रैल को उक्त रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ एक हत्या के मामले का हवाला देकर हमला बोला था। इस मर्डर केस में शाह पांच साल पहले ही बरी हो चुके हैं। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष के बेटे जय शाह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए थे। राहुल ने कहा था, 'हत्या के आरोपी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह... वाह! क्या शान है। (Murder accused BJP President Amit Shah....waah!) क्या आपने जय शाह का नाम सुना है? वह एक जादूगर हैं। उन्होंने 50 हजार रुपये को तीन महीने में 80 करोड़ में बदल दिया।'
राहुल गांधी की मुश्किलें आगे भी कम होने वाली नहीं हैं। 24 जुलाई को भी उनकी पेशी सूरत की एक अदालत में होगी। राहुल के 'सारे मोदी चोर हैं' वाले बयान के खिलाफ सूरत की अदालत में केस दाखिल किया गया है। इससे पहले मुंबई स्थित शिवड़ी की अदालत में उनकी पेशी हुई थी। इस अदालत में गौरी लंकेश की हत्या को भाजपा और संघ की विचारधारा से जोड़ने संबंधी बयान देने पर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दाखिल किया गया है।