नई दिल्ली, प्रेट्र। राहुल गांधी ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में एक साल पूरा कर लिया। इस अवसर पर उन्होंने ट्विटर पर अपने एक संदेश में कांग्रेस को मजबूत, एकजुट और ऊर्जावान बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
राहुल को पिछले साल 16 नवंबर को निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष चुना गया था। उन्होंने यहां अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में अपनी मां सोनिया गांधी से पार्टी की जिम्मेवारी ली थी। राहुल ने ट्वीट किया, 'मैं आज मिले संदेशों और बधाइयों से अभिभूत हूं। प्रेम और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद।'
Posted By: Arun Kumar Singh
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप