विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव नतीजों पर उठाया सवाल तो EC ने दिया जवाब, वोटर लिस्ट को लेकर क्या बोला चुनाव आयोग?

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Fri, 07 Feb 2025 01:00 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 07 Feb 2025 01:32 PM (GMT+05:30)

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज दावा किया है कि पिछले साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी हुई है। ...और पढ़ें

राहुल गांधी का आरोप- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी हुई है।(फोटो सोर्स: पीटीआई)
राहुल गांधी का आरोप- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी हुई है।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

HighLights

  1. राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट को लेकर चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए।
  2. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने उठाया चुनाव आयुक्त के चयन का मुद्दा
  3. राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने जवाब दिया है।

 एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज दावा किया है कि पिछले साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी हुई है। कांग्रेस सांसद ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि बीते पांच साल में महाराष्ट्र में 7 लाख वोटर्स जुड़ गए।

उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव से ठीक पहले राज्य में इतने लोग कहां से आ गए। राहुल गांधी ने कहा कि CEC चुनने की प्रक्रिया बदली गई। कांग्रेस सांसद के दावे पर चुनाव आयोग ने भी जवाब दिया। 

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, शिवसेना UBT सांसद संजय राउत और एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने आज (7 फरवरी) दिल्ली में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

 39 लाख नए वोटर्स अचानक कहां से आए: राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने कहा, "2019-2024 में 32 लाख मतदाता जुड़े, 2024 के लोकसभा और 2024 के विधानसभा चुनाव में 39 लाख मतदाता जुड़े। महाराष्ट्र के मतदाता महाराष्ट्र की वयस्क आबादी से ज्यादा हैं। हम सिर्फ लोकसभा में महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट और विधानसभा चुनावों में वोटर लिस्ट की मांग कर रहे हैं।"

कांग्रेस सासंद ने आगे कहा कि विधानसभा 2019 और 2024 के बीच 32 लाख वोटर्स थे। लोकसभा 2024 और विधानसभा 2024 के बीच 39 लाख वोटर्स थे। ये जो अतिरिक्त मतदाता हैं, वो कहां से आए हैं।

राहुल गांधी ने चुनाव आयुक्त के चयन पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की भी आलोचना की है। उन्होंने चुनाव आयुक्त के चयन का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने कहा, "महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी गंभीर अनियमितताओं को दर्शाती है। निर्वाचन क्षेत्रों में बीजेपी की जीत का अंतर मतदाता सूची में जोड़े गए अंतर के बराबर है।"

संजय राउत ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

प्रेस कॉन्फेंस में शामिल शिवसेना UBT सांसद संजय राउत ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा,"अगर देश का चुनाव आयोग 'जिंदा' है, तो उन्हें राहुल गांधी जी ने जो पूछा है उसका जवाब देना चाहिए। लेकिन, चुनाव आयोग जवाब नहीं देगा क्योंकि वे उस सरकार के गुलाम बन गए हैं जो बनी थी। ये अतिरिक्त 39 लाख मतदाता कहां जाएंगे? वे बिहार जाएंगे। हमने उनमें से कुछ को दिल्ली चुनाव में देखा है। वे अब बिहार और फिर यूपी जाएंगे।"

चुनाव आयोग ने क्या कहा? 

वहीं, राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने जवाब दिया है। आगोय ने लिखित तौर पर जवाब देने की बात कही है। चुनाव आयोग ने कहा कि वोटर लिस्ट को लेकर देशभर में समान प्रक्रिया है।

यह भी पढ़ें: शिंदे गुट में शामिल होंगे उद्धव की पाटी के 6 सांसद? शिवसेना के नेता का बड़ा दावा