Rahul Gandhi Bangkok Trip: बचाव में उतरी कांग्रेस, कहा- पेशेवर और निजी जीवन में फर्क समझे
Rahul Gandhi Bangkok Trip कांग्रेसी नेता अभिषेक सिंघवी पार्टी नेता राहुल गांधी के बचाव में सामने आए और उन्होंने कहा कि पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन को नहीं मिलाया जाना चाहिए।
नई दिल्ली, एएनआइ। Rahul Gandhi Bangkok Trip, हरियाणा और विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में जारी आंतरिक विवाद के बाद यह खबर सामने आई कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी छुट्टी मनाने बैंकॉक चले गए हैं। इससे पार्टी की और मुसीबतें बढ़ गईं हैं। राहुल के बैंकॉक ट्रीप पर जाते ही कांग्रेस पार्टी की फजीहत शुरू हो गई। विरोधियों ने इसे हाथों-हाथ लपका और राहुल गांधी के बहाने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। इसके बाद अब कांग्रेस राहुल के बचाव में उतर आई है।
कांग्रेसी नेता अभिषेक मनु सिंघवी रविवार को पार्टी नेता राहुल गांधी के बचाव में सामने आए और उन्होंने ट्वीट करके कहा कि पेशेवर जीवन के साथ व्यक्तिगत जीवन को नहीं मिलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ' हमें हर किसी के स्वतंत्रता और गोपनीयता का ध्यान रखना चाहिए और इसमें दखल नहीं देना चाहिए। आखिरकार, यह एक प्रगतिशील और उदार लोकतंत्र का मूल और स्पष्ट सिद्धांत है।' उन्होंने अपने ट्वीट में बैंकॉक और राहुल गांधी हैशटैग इस्तेमाल किया। गौरतलब है कि ट्विटर पर बैंकॉक और राहुल गांधी ट्रेंड कर रहा है।
विपक्षियों को पार्टी पर निशाना साधने का मौका
महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे और मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। दोनों राज्यों में पार्टी के भीतर कलह की खबर है। ऐसे में राहुल का अचानक विदेश चले जाने से न सिर्फ पार्टी कि सिरदर्द बढ़ गई है, बल्कि विपक्षियों को पार्टी पर निशाना साधने का एक और मौका मिल गया।
2015 में भी गए थे बैंकॉक
बता दें कि, यह पहला ऐसा अवसर नहीं है जब राहुल गांधी विदेश गए हों और पार्टी की फजीहत हुई हो। भाजपा हमेशा से राहुल पर निशाना साधने के लिए इस मुद्दे का जिक्र करती रहती है। इससे पहले वो साल 2015 में भी वे अहम वक्त पर बैंकॉक चले गए थे। इसके बाद से ही भाजपा इसे लेकर उनपर हमलावर है।
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi leaves for Bangkok: विधानसभा चुनावों के बीच बैंकॉक गए राहुल गांधी, उठ रहे सवाल
यह भी पढ़ें: राहुल के दौर में उभरे कांग्रेस के युवा चेहरे विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी को कर रहे बॉय-बॉय
यह भी पढ़ें: गिरिराज की माफी पॉलिटिक्स के निशाने पर फिर CM नीतीश, JDU की मांग- PM मोदी लगाम लगाएं