Move to Jagran APP

कविता के जरिए राहुल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- 'साहेब का कमाल देखो'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ईधन मूल्यों में वृद्धि, रुपये में गिरावट और राफेल मुद्दे को लेकर हमला किया।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 30 Sep 2018 12:00 AM (IST)Updated: Sun, 30 Sep 2018 12:22 AM (IST)
कविता के जरिए राहुल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- 'साहेब का कमाल देखो'
कविता के जरिए राहुल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- 'साहेब का कमाल देखो'

 नई दिल्ली, प्रेट्र। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को किए गए एक ट्वीट में मोदी सरकार पर हमला बोलने के लिए हिंदी कविता का सहारा लिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने ईधन मूल्यों में वृद्धि, रुपये में गिरावट और राफेल मुद्दे को लेकर हमला किया।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले के लिए राहुल ने उन्हें साहेब कहकर संबोधित किया है। उन्होंने दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमत का उदाहरण दिया है। ट्विटर पर उन्होंने हिंदी कविता लिखी है, 'साहेब का कमाल देखो।'

कांग्रेस अध्यक्ष ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को घोटाला कहा है और रुपये में गिरावट का भी उल्लेख किया है। कांग्रेस अध्यक्ष खास तौर से राफेल लड़ाकू विमान सौदा सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर मोदी सरकार को निशाने पर लेते रहते हैं। राफेल सौदे में उन्होंने भ्रष्टाचार होने का अरोप लगाने के साथ भी इसे पूंजीवादी मैत्री का समर्थन देना कहा है।

एक अन्य ट्वीट में राहुल ने वीडियो शेयर किया है जिसमें एक आदमी की एक समूह ने पिटाई की है। उन्होंने दावा किया है कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में भाजपा से जुड़े छात्रों ने एक शिक्षक का अपमान किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.