Move to Jagran APP

कंबोडिया के प्रधानमंत्री से मिले राहुल गांधी और मनमोहन सिंह

राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन से मुलाकात की

By Manish NegiEdited By: Published: Sat, 27 Jan 2018 11:03 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jan 2018 11:27 PM (IST)
कंबोडिया के प्रधानमंत्री से मिले राहुल गांधी और मनमोहन सिंह

नई दिल्ली, प्रेट्र। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने शनिवार को कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन से मुलाकात की और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जमाने से दोनों देशों के बीच के करीबी संबंधों पर चर्चा की। यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली।

loksabha election banner

प्रतिनिधिमंडल में शामिल कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने बताया, 'भारत और कंबोडिया के बीच विशेष रिश्ता है जिसकी जड़ें इतिहास में हैं। 1953 में कंबोडिया की स्वाधीनता के बाद भारत उसे मान्यता देने वाला पहला देश था। प्रधानमंत्री के तौर पर जवाहर लाल नेहरू विश्व के पहले नेता थे जिन्होंने कंबोडिया को बधाई दी थी। प्रधानमंत्री हुन सेन ने इस बात को बड़ी शिद्दत से याद किया।' कंबोडिया के प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी स्मरण किया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अपनी पारिवारिक मित्रता का उल्लेख किया।

राहुल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

राहुल गांधी ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की। राहुल ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने इसे शिष्टाचार भेंट करार दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.