विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tajinder Pal Singh Bagga Arrest: भाजपा नेता तजिंदर बग्गा गिरफ्तार, पिता का आरोप- पंजाब पुलिस ने की हाथापाई

By Manish NegiEdited By:
Published: Fri, 06 May 2022 09:50 AM (IST)Updated: Fri, 06 May 2022 10:29 AM (IST)

दिल्ली में भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर लिया गया है। भड़काऊ बयान देने के मामले में ...और पढ़ें

BJP नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार
BJP नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga Arrest) को पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बग्गा के खिलाफ सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का आरोप है। बग्गा के खिलाफ एक अप्रैल को केस दर्ज किया गया था।

आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा नेता तजिंदर पाल को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाल्यान ने कहा कि बग्गा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 'जीने नही देंगे' की धमकी दी थी।

पिता ने लगाया हाथापाई का आरोप

तजिंदर के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने पंजाब पुलिस पर हाथापाई का आरोप लगाया है। प्रीतपाल ने कहा कि सुबह घर पर पहले 2 पुलिसकर्मी आए जो पहले भी 2-3 बार नोटिस लेकर आए हैं। फिर अचानक 10-15 पुलिसकर्मी घर में घुसे और तजिंदर को खींचकर ले जाने लगे। वीडियो बनाने के लिए मैंने फोन उठाया तो मुझे कमरे में ले गए। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने मेरा फोन भी छीन लिया, तजिंदर का फोन भी ले गए हैं। यहां तक कि मेरे साथ हाथापाई भी हुई।

हमलावर हुई भाजपा

वहीं, बग्गा की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि शुक्रवार सुबह 6 बजे बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान उनके घर से गिरफ्तार करके ले गए। मिश्रा ने कहा कि बग्गा एक सच्चा सरदार है। उसे ऐसी हरकतों से ना डराया जा सकता है, ना कमजोर किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पुलिस का ऐसा इस्तेमाल भारत के इतिहास में कभी नहीं हुआ है। पंजाब की पुलिस पंजाब का ला एंड आर्डर छोड़कर दिल्ली में लोगों को गिरफ्तार करने के लिए लगा दी गई है। भाजपा नेता अरुण यादव ने गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले में संज्ञान लेने का आग्रह किया है।