विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Election 2022: पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने 46 साल बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा, कहा- अब कांग्रेस वह पार्टी नहीं रही, जो पहली थी

By Mohd FaisalEdited By:
Published: Tue, 15 Feb 2022 01:38 PM (IST)Updated: Tue, 15 Feb 2022 01:55 PM (IST)

Punjab Assembly Election 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी ...और पढ़ें

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने 46 साल बाद कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा फोटो: एएनआई
पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने 46 साल बाद कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा फोटो: एएनआई

नई दिल्ली, एएनआइ: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस पार्टी से 46 साल के बाद मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को उन्होंने पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने की जानकारी दी है। उन्होंने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा कि, इस मामले पर विचार करने के बाद मैंने निष्कर्ष निकाला है कि वर्तमान परिस्थितियों में अपनी गरिमा के अनुरूप, मैं कांग्रेस पार्टी के बाहर रहकर देश की बेहतर तरीके से सेवा कर सकता हूं, इसलिए मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने एएनआइ से बातचीत में कहा कि, यह एक दुखद फैसला था। मैंने लंबे और कठिन विचार के बाद महसूस किया कि आज जिस तरह से कांग्रेस की आंतरिक प्रक्रियाएं चल रही हैं, मैं अपनी गरिमा और आत्मसम्मान के अनुरूप अब और आगे नहीं बढ़ सकता था। मुझे लगा कि मेरे कंधे इतने मजबूत नहीं हैं कि उदासीनता का भार उठा सकें। अश्विनी कुमार ने आगे कहा कि, अब कांग्रेस वह पार्टी नहीं रही, जो पहली थी। हमारे पास पार्टी का नेतृत्व करने के लिए एक परिवर्तनकारी और प्रेरक नेतृत्व नहीं है। मैंने न तो राजनीति छोड़ी है और न ही जनसेवा, देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करता रहूंगा।

दरअसल, पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने पत्र में लिखा था कि, अब वे अपने स्वतंत्रता सेनानियों के पदचिन्हों पर चलना चाहते हैं, और लोगों की भलाई के लिए कुछ करना चाहते हैं। उन्होंने अतीत में सोनिया गांधी को उनके विचारों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं 46 साल के लंबे जुड़ाव के बाद पार्टी छोड़ रहा हूं, मैं आपको धन्यवाद देता हूं और आने वाले वर्षों में आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

बता दें कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार तीन बार पंजाब से राज्यसभा सांसद रहे हैं। उन्हे मनमोहन सरकार में कानून मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में अश्विनी कुमार का इस्तीफा कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।