Move to Jagran APP

lockdown in India: BJP नेता ने किया लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन, मामला दर्ज

पुडुचेरी पुलिस ने भाजपा नेता भाजपा नेता वी समिनाथन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल वह शहर में स्थानीय लोगों को मुफ्त में चावल दे रहे थे।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Tue, 31 Mar 2020 12:35 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 12:35 PM (IST)
lockdown in India: BJP नेता ने किया लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन, मामला दर्ज
lockdown in India: BJP नेता ने किया लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन, मामला दर्ज

पुडुचेरी, एएनआइ। देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउनलागू कर दिया है। पुडुचेरी पुलिस ने भाजपा नेता वी समिनाथन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, वह लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन करते हुए शहर में स्थानीय लोगों को मुफ्त में चावल दे रहे थे। दरअसल, कोरोना वायरस के चलते पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। इसी बीच आदेशों का उलंल्घन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आरोप है। फिलहाल, सभी राज्यों में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन ले रही है।                                                                                        

loksabha election banner

बता दें कि देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए लॉक डाउन किया है ताकी, लोगों को एक दूसरे से दूर रखा जा सकें। हालांकि, कई राज्यों में आम नागरिकों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने की वीडियो भी सामने आ रहे हैं। इन लोगों को समझाने के लिए अनोखे तरीकों का इस्तेमाल कर रही हैं। जैसै की आरती उतारकर इसके अलावा सरकार ने कहा है कि लोग 112 नंबर पर कॉल करके मदद के लिए पुलिस को बुला सकते हैं। पुलिस आपकी मदद के लिए तुरंत पहुंचेगी। 

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1200 के पार पहुंच गई है। सबसे अधिक मामले केरल में देखने को मिल रहे हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है। जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में करीब 6 लाख लोग इससे संक्रमित  हो गए हैं। सबसे अधिक मामले एक लाख से भी ज्यादा संक्रमितों के साथ अमेरिका पहले स्थान पर हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.