पुडुचेरी के CM ने उपराज्यपाल किरण बेदी को कहा राक्षस, जानें पूरा मामला
पुडुचेरी में इन दिनों मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उपराज्यपाल किरण बेदी में रार दिखाई दे रही है। नया विवाद सीएम ने खड़ा कर दिया है। उन्होंने किरण बेदी को राक्षस करार दे दि
पुड्डचेरी, एएनआइ। पुडुचेरी में इन दिनों मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उपराज्यपाल किरण बेदी में रार दिखाई दे रही है। नया विवाद सीएम ने खड़ा कर दिया है। उन्होंने किरण बेदी को राक्षस करार दे दिया है। दरअसल, राज्य में 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 35वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जनता को उनकी सरकार पर भरोसा है इसलिए उन्होंने उनको वोट दिए। हमें जनता के विकास के लिए कार्य करने होंगे।इसके लिए हम तैयार भी है, लेकिन राक्षस हमें इन कामों को पूरा नहीं करने दे रहे हैं। यहां पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीएम ने राक्षस शब्द का इस्तेमाल किरण बेदी के लिए किया। उन्होंने कहा कि वह राज्य के विकास में बाधा पहुंचा रही हैं। इसके चलते सरकार किसी भी प्रकार की योजना राज्य में लागू नहीं कर पा रही है।
इससे पहले भी भीड़ चुके हैं
गौरतलब है कि इससे पहले सीएम वी नारायणस्वामी और किरण बेदी हेलमेट के विषय पर भीड़ चुके हैं। दरअसल, थोड़े दिन पहले किरण बेदी ने सोशल मीडिया पर सीएम की एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में नारायणसामी बिना हेलमेट पहनकर बाइक पर नजर आ रहे थे। इसके जवाब में सीएम ने भी किरण बेदी की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसमें वह बिना हेलमेट के नजर आ रही थी।
भाजपा पर भी साधा निशाना
इसके अलावा मुख्यमंत्री एन नारायणसामी ने भाजपा पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जम्मू- कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद से वहां पर जाने के लिए पाबंदी लगाई हुई थी, लेकिन यूरोपीय संघ के सासंदों का जम्मू-कश्मीर में जाने के इजाजत देना ठीक नहीं है। मंत्री यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि भजपा सरकार यूरोपीय संघ को कश्मीर में जाने की इजाजत देने का दिखावा कर रही है। इन सांसदों के जरिये वह यह दिखाना चाहते हैं कि राज्य में सब कुछ सामान्य है, हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है।
यह भी पढ़ें: Maha Cyclone LIVE Update : शाम तक खतरनाक रुप ले सकता है तूफान महा, दक्षिण भारत में जारी अलर्ट