Move to Jagran APP

प्रियंका वाड्रा ने केंद्र सरकार को बताया कायर, कहा- खोखली तानाशाही से दबा रही लोगों की आवाज

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि सरकार लोगों की उठ रही आवाज से भयभीत हो गई है। वह अपनी खोखली तानाशाही की बदौलत युवाओं की आवाज दबा रही है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 08:26 AM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 08:28 AM (IST)
प्रियंका वाड्रा ने केंद्र सरकार को बताया कायर, कहा- खोखली तानाशाही से दबा रही लोगों की आवाज
प्रियंका वाड्रा ने केंद्र सरकार को बताया कायर, कहा- खोखली तानाशाही से दबा रही लोगों की आवाज

नई दिल्‍ली, पीटीआइ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को मोदी सरकार को कायर बताते हुए उस पर तीखा हमला बोला। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा कि सरकार लोगों की उठ रही आवाज से भयभीत हो गई है। यही कारण है कि वह छात्रों और पत्रकारों पर जुल्‍म ढा रही है। मोदी सरकार अपनी खोखली तानाशाही के साथ युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

loksabha election banner

प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि देश के विश्वविद्यालयों में घुसकर छात्रों को पीटा जा रहा है। ऐसे समय जब सरकार को आगे बढ़कर लोगों की आवाज सुननी चाहिए, भाजपा सरकार उत्तर पूर्व, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में छात्रों और पत्रकारों का दमन करके अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। यह सरकर कायर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युवाओं की आवाज सुननी ही होगी।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि सरकार लोगों की आवाज से डरती है। इस देश के नौजवानों, उनके साहस और उनकी हिम्मत को अपनी खोखली तानाशाही से दबाना चाहती है। यह भारतीय युवा हैं, सुन लीजिए मोदी जी, यह दबेगा नहीं, इसकी आवाज आपको सुननी ही पड़ेगी।

यही नहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को दोपहर बाद कहा कि सरकार संविधान और छात्रों पर हमला कर रही है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि दिल्‍ली पुलिस ने कल जामिया मिल्‍ल‍िया यूनिवर्सिटी में घुसकर छात्रों पर हमला बोला। हम संविधान के लिए लड़ेंगे। हम सरकार के खिलाफ लड़ेंगे। 

इससे पहले प्रियंका ने दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 देश को बांटने का काम करेगा। उन्‍होंने इस कानून के खिलाफ लोगों से आवाज उठाने की अपील करते हुए कहा था कि यदि हम इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाएंगे तो देश विभाजित हो जाएगा।  

यह भी पढ़ें- CAB protest live news: दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में तनाव जारी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.